श्रीराम काव्य प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने किया भगवान श्रीराम की महिमा का बखान, ये अव्वल प्रतिभागी हुए पुरस्कृत–

by | Sep 12, 2021 | चमोली, संस्कृति, साहित्य | 0 comments


गोपेश्वर। राष्ट्रीय कवि संगम की चमोली जनपद इकाई द्वारा “श्रीराम काव्य प्रतियोगिता 2021” के अंतर्गत जनपदस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर में आज संपन्न किया गया। इस अवसर पर अनेकों प्रतिभागियों ने भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र पर काव्य पाठ का किया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में नगर पंचायत नंदप्रयाग की अध्यक्षा डॉ हिमानी वैष्णव, रामचंद्र भट्ट विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य श्री दिनेश प्रसाद उनियाल जी, समाजसेवी श्री मंगला प्रसाद कोठियाल जी एवं राइका गोपेश्वर के प्रधानाचार्य श्री डीएस कंडेरी जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रथम स्थान शालिनी नेगी, द्वितीय स्थान संयुक्त रूप से वैभवी कपरवान एवं समृद्धि वैष्णव तथा तीसरा स्थान संयुक्त रूप से अनुकृति डिमरी एवं अपूर्वा बिष्ट ने प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त शीर्ष 10 में ज्योति बिष्ट, विनीता भट्ट, प्रेरणा पुरोहित, अनिरुद्ध सिनवाल एवं अनुषा पाण्डेय शामिल रहे।कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय कवि संगम की जिला अध्यक्ष ज्योति कपरुवान, जिला महामंत्री शशि देवली, जिला संयोजक हिमांशु थपलियाल समेत सम्पूर्ण टीम के द्वारा कराया गया। इस अवसर पर कृतिका देवली ने मंच संचालन किया। निर्णायक की भूमिका डॉ विनय नौटियाल, श्री कुंवर सिंह रावत एवं श्री राहुल डिमरी ने निभाई।
इस अवसर पर एसएस नेगी, नरेंद्र रावत, मोहित मेहरा, ललिता रावत, इंदुबाला पुरोहित, लोकेंद्र रावत, चंद्रशेखर नेगी समेत विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान प्रतिभागियों ने भगवान श्रीराम की महिमा का सुंदर ढंग से बखान किया।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!