नंदप्रयाग। बारिश के बाद भूस्खलन और मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे की स्थिति बेहद खराब हो गई है। कई जगहों पर छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए भी जगह नहीं बची है। रविवार को नंदप्रयाग के समीप अचानक पहाड़ी से मलबे के साथ चीड़ के पेड़ टूटकर हाईवे पर आ गए। गनीमत यह रही कि इस दौरान हाईवे पर वाहनों की आवाजाही नहीं हो रही थी। बाद में एनएच की जेसीबी से पेड़ों के साथ ही मलबे को हटाया गया, तब जाकर करीब एक घंटे बाद वाहनों का आना-जाना शुरू हो पाया। ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत हाईवे को बेहतर बनाया जाना था, लेकिन हाईवे पहले साल ही बेहद खस्ता हालत में पहुंच गया है। एनएचआईडीसीएल को भूस्खलन क्षेत्रों के ट्रीटमेंट करने तक के लिए समय नहीं मिल रहा है। पागलनाला में भी हाईवे खतरनाक बना हुआ है। यहां हर दिन हाईवे पर मलबा आ रहा है, जिससे वाहनों की आवाजाही बाधित हो रही है।
बारिश से बदरीनाथ हाईवे बदहाल, यहां मलबे के साथ टूटकर हाईवे पर आए पेड़-
by laxmi Purohit | Sep 12, 2021 | चमोली, सड़क | 0 comments

Latest News
उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...
10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...
केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...
आध्यात्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...
गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...
22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...
मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...
ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...
भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...
