बारिश से बदरीनाथ हाईवे बदहाल, यहां मलबे के साथ टूटकर हाईवे पर आए पेड़-

by | Sep 12, 2021 | चमोली, सड़क | 0 comments

नंदप्रयाग। बारिश के बाद  भूस्खलन और मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे की स्थिति बेहद खराब हो गई है। कई जगहों पर छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए भी जगह नहीं बची है। रविवार को नंदप्रयाग के समीप अचानक पहाड़ी से मलबे के साथ चीड़ के पेड़ टूटकर हाईवे पर आ गए। गनीमत यह रही कि इस दौरान हाईवे पर वाहनों की आवाजाही नहीं हो रही थी। बाद में एनएच की जेसीबी से पेड़ों के साथ ही मलबे को हटाया गया, तब जाकर करीब एक घंटे बाद वाहनों का आना-जाना शुरू हो पाया। ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत हाईवे को बेहतर बनाया जाना था, लेकिन हाईवे पहले साल ही बेहद खस्ता हालत में पहुंच गया है। एनएचआईडीसीएल को भूस्खलन क्षेत्रों के ट्रीटमेंट करने तक के लिए समय नहीं मिल रहा है। पागलनाला में भी हाईवे खतरनाक बना हुआ है। यहां हर दिन हाईवे पर मलबा आ रहा है, जिससे वाहनों की आवाजाही बाधित हो रही है। 

Latest News

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...

चमोली: 200 मुर्गियों से बदली तकदीर, सल्ला-रेतोली गांव की सुमन बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल–

रीप परियोजना के सहयोग से खड़ा किया सफल उद्यम, 200 मुर्गियों से हर माह 18 हजार रुपये तक की आय...

रुद्रप्रयाग: नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध–

रुद्रप्रयाग:नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध-- पंजाब से...

घूनी, रामणी और पडेरगांव के ग्रामीण हुए एकजुट, अब आमरण अनशन की तैयारी–

तहसील प्रशासन को सौंपा अल्टीमेटम, कहा 30 जून तक नहीं मानी मांग तो एक जुलाई से शुरू कर देंगे अनशन...

तैयारी: चमोली की तीनों विधानसभा सीटों पर पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगा उक्रांद–

संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा, प्रत्याशियों के नामों का पैनल केंद्रीय कार्यकारिणी को...

“स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम के साथ चमोली में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वांअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस–

गोपेश्वर पुलिस ग्राउंड में हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, 83 वर्षीय पूर्व सैनिक को किया...

चमोली: चारधाम यात्रा में दवा आपूर्ति रहेगी सुचारु, औष​धि निरीक्षण हार्दिक भट्ट ने दिए मेडिकल स्टोरों को सख्त निर्देश–

यात्रियों के लिए 24 घंटे जीवनरक्षक दवाएं उपलब्ध रखने, नार्कोटिक्स दवाओं की बिक्री पर निगरानी बढ़ाने...
error: Content is protected !!