बदरीनाथ कूच कर रहे एनएसयूआई व यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, पांडुकेश्वर में तनातनी का रहा माहौल-

by | Sep 13, 2021 | आंदोलन | 0 comments


जोशीमठ। चारधाम यात्रा शुरू करने और देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग पर सोमवार को एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता बदरीनाथ कूच कार्यक्रम के तहत बदरीनाथ जा रहे थे, लेकिन पुलिस प्रशासन ने उन्हें पांडुकेश्वर में ही रोक लिया। यहां पुलिस के जवानों के साथ कार्यकर्ताओं की धक्का-मुक्की भी हुई। कार्यकर्ताओं ने मौके पर रही धरना देकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। इस मौके पर कई स्थानीय लोग भी मौजूद थे। जिला कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता विकास जुगरान, यूथ कांग्रेस के बदरीनाथ विधानसभा अध्यक्ष योगेंद्र सिंह बिष्ट (नाना), पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सूर्य प्रकाश पुरोहित, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष संदीप नेगी, कमल रतूड़ी, हरीश भंडारी, अरविंद नेगी आदि मौजूद थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने करीब तीन घंटे तक पांडुकेश्वर में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस के साथ कार्यकर्ताओं की धक्का-मुक्की भी हुई, कार्यकर्ताओं ने बदरीनाथ जाने की भरकस कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए। इससे पूर्व 20 अगस्त को भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व काबीना मंत्री राजेंद्र भंडारी के नेतृत्व में बदरीनाथ कूच किया था, लेकिन पुलिस ने उन्हें पांडुकेश्वर में ही रोक लिया था। कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार पर तानाशाह रवैया अपनाने का आरोप लगाया। 

Latest News

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...

चमोली: सजने लगा मां नंदा का धाम सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर, गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा मंदिर–

3 से 5 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा मेला, पांच सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी कुरुड़, बंड और...

चमोली: ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर बाल वैज्ञानिकों ने दिए अपने टिप्स–

वैष्णवी, दिव्यांशु और देवराज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर...

चमोली: देश के प्रथम गांव माणा से शुरू हुआ स्व-गणना प्रक्रिया–

प्रगणक और सुपरवाइजर 30 सितंबर तक घर-घर जाकर करेंगे मैपिंग एवं जनगणना संबंधी कार्य-- गोपेश्वर, 02...
error: Content is protected !!