नवीन मोहन शर्म प्रांतीय महामंत्री और नरेंद्र सिंह बिष्ट मंडलीय अध्यक्ष चुने गए, कई अन्य अधिकारियों को भी मिली जिम्मेदारी–
गोपेश्वर। नगर के देवदर्शन होटल में शनिवार को उत्तराखंड कलेक्ट्रेट मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी का द्विवार्षिकअधिवेशन संपन्न हुआ। अधिवेशन में संघ की पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से राकेश सिंह नेगी को प्रांतीय अध्यक्ष, तनुज बिष्ट को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अमित कुमार को उपाध्यक्ष, नवीन मोहन शर्मा को प्रांतीय महामंत्री,
नरेंद्र सिंह बिष्ट को मंडलीय अध्यक्ष (गढ़वाल), मनोज मासीवाल को मंडलीय अध्यक्ष (कुमाऊं), चंद्रमोहन आर्य को संयुक्त मंत्री, चंदन सिंह भाकुनी को संगठन मंत्री, इमरान हुसैन को संप्रेक्षक, अंशुल चौहान को कोषाध्यक्ष, किशोर चौहान को सांस्कृतिक व क्रीड़ा मंत्री, संतोष रावत को मंडलीय मंत्री (गढ़वाल) और कमल प्रताप सिंह भाकुनी को मंडलीय मंत्री (कुमाऊं) की जिम्मेदारी दी गई।

इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, एसडीएम राजकुमार पांडेय, चुनाव अधिकारी गणपति चौहान, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मदन सिंह और जितेंद्र सिंह राजपूत के साथ ही कई अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। अधिवेशन दो चरणों में आयोजित हुआ।