गुलदार का आतंक: घास काटने गई महिला पर गुलदार ने दिनदहाड़े किया हमला, महिला घायल–

by | Feb 19, 2025 | चमोली, वन्यजीव | 0 comments

प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर भेजी गई महिला, गुलदार के हमले नहीं हो रहे कम, ग्रामीणों में दहशत–

नई टिहरी, 19 फरवरी 2025: लमगांव पुलिस थाने के समीप गुलदार ने दिनदहाड़े एक महिला पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। महिला को ग्रामीणों ने घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौंड में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है। क्षेत्र में गुलदार की दहशत बनीं हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार को पट्टी भदूरा की बाैंसाडी निवासी मीना देवी एंव शारदा देवी दाेनाें महिलाएं अपने गांव के नजदीक पुलिस थाने के निकट मजियालीताेकमे घास काटने गई थी कि घास काटते वक्त अपराह्न साढ़े 11 बजे मजियालीपहाडी के पास घात लगाये बैठे गुलदार ने मीना देवी पत्नी मदन सिह पंवार उम्र 55 वर्ष पर जानलेवा हमला कर दिया हमले के दाैरान महिला के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर पास ही घास काट रही महिला शारदा देवी ने हाै हल्ला कर किसी तरह साथी महिला काे गुलदार के चंगुल से बचाया।

महिलाएं उसे वहां से उठाकर पुलिस थाने की ओर ले आई, यहां से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम अस्पताल पहुंची रेंजर हर्षराम उनियाल ने बताया कि घायल महिला के उपचार हेतु तात्कालिक सहायता दे दी गई है। कहा कि घटना स्थल के आसपास छह सदस्यीय गश्त टीम तैनात कर दी गई है।

Latest News

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...

चमोली: पेयजल लाइन की मरम्मत करने गए युवक की खाई में गिरने से मौत–

दूरस्थ गांव प्राणमति की घटना, पहाड़ी से पत्थर गिरने से बिगड़ा संतुलन-- नंदानगर (चमोली)। नंदानगर के...

चमोली के देवी मंदिरों में आज से गूंजेंगे मां के जयकारे–

सिद्धपीठ कुरुड़, बदरीनाथ धाम और अनसूया माता मंदिर में होंगे नवरात्र अनुष्ठान, देवी मंदिर सजने लगे...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद, पांच हजार श्रद्धालु बने साक्षी–

गुरु ग्रंथ साहिब जी को सत्कार सहित शीतकालीन निवास सचखंड पहुंचाया, पाकिस्तान से आए 48 श्रद्धालुओं ने...

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...
error: Content is protected !!