विधानसभा सत्र के बीच उत्तराखंड में सख्त भू कानून पर मुहर लगी, धामी सरकार ने वाहवाही लूटी–

by | Feb 19, 2025 | देहरादून, ब्रेकिंग | 0 comments

पढ़ें विस्तृत रिपोर्ट, भू कानून में कई प्रावधान किए, जनभावना के अनुरुप सरकार ने बनाया भू कानून–

देहरादून, 19 फरवरी 2025: बुधवार को विधानसभा सत्र के बीच हुई कैबिनेट बैठक में उत्तराखंड में सख्त भू कानून पर मुहर लग गई है।

उत्तराखंड का नया भू कानून-

क्या हैं नए भू कानून के प्रमुख प्रावधान ?

त्रिवेंद्र सरकार के 2018 के सभी प्रावधान निरस्त हुए, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की सरकार द्वारा 2018 में लागू किए गए सभी प्रावधानों को नए कानून में समाप्त कर दिया गया है। बाहरी व्यक्तियों की भूमि खरीद पर प्रतिबंध,

हरिद्वार और उधम सिंह नगर को छोड़कर, उत्तराखंड के 11 अन्य जिलों में राज्य के बाहर के व्यक्ति हॉर्टिकल्चर और एग्रीकल्चर की भूमि नहीं खरीद पाएंगे।

पहाड़ों में चकबंदी और बंदोबस्ती, पहाड़ी इलाकों में भूमि का सही उपयोग सुनिश्चित करने और अतिक्रमण रोकने के लिए चकबंदी और बंदोबस्ती की जाएगी। जिलाधिकारियों के अधिकार सीमित, अब जिलाधिकारी व्यक्तिगत रूप से भूमि खरीद की अनुमति नहीं दे पाएंगे। सभी मामलों में सरकार द्वारा बनाए गए पोर्टल के माध्यम से प्रक्रिया होगी। ऑनलाइन पोर्टल से होगी भूमि खरीद की निगरानी, प्रदेश में जमीन खरीद के लिए एक पोर्टल बनाया जाएगा, जहां राज्य के बाहर के किसी भी व्यक्ति द्वारा की गई जमीन खरीद को दर्ज किया जाएगा। शपथ पत्र होगा अनिवार्य, राज्य के बाहर के लोगों को जमीन खरीदने के लिए शपथ पत्र देना अनिवार्य होगा, जिससे फर्जीवाड़ा और अनियमितताओं को रोका जा सके। नियमित रूप से भूमि खरीद की रिपोर्टिंग, सभी जिलाधिकारियों को राजस्व परिषद और शासन को नियमित रूप से भूमि खरीद से जुड़ी रिपोर्ट सौंपनी होगी। नगर निकाय सीमा के भीतर तय भू उपयोग, नगर निकाय सीमा के अंतर्गत आने वाली भूमि का उपयोग केवल निर्धारित भू उपयोग के अनुसार ही किया जा सकेगा। यदि किसी व्यक्ति ने नियमों के खिलाफ जमीन का उपयोग किया, तो वह जमीन सरकार में निहित हो जाएगी।

क्या होगा नए कानून का प्रभाव ?

इस कानून से उत्तराखंड में बाहरी लोगों द्वारा अंधाधुंध भूमि खरीद पर रोक लगेगी। पहाड़ी क्षेत्रों में भूमि का बेहतर प्रबंधन होगा, जिससे राज्य के निवासियों को अधिक लाभ मिलेगा। भूमि की कीमतों में अप्राकृतिक बढ़ोतरी पर नियंत्रण रहेगा और राज्य के मूल निवासियों को भूमि खरीदने में सहूलियत होगी। सरकार को भूमि खरीद-बिक्री पर अधिक नियंत्रण प्राप्त होगा, जिससे अनियमितताओं पर रोक लगेगी।

Latest News

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...

चमोली: ज्योतिर्मठ में चल रहा था क​थित मदरसा, हिंदूवादी संगठनों ने काटा बवाल–

ज्योतिर्मठ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से की ​शिकायत, आक्रोश जताया-- ज्योतिर्मठ, 2 जुलाई 2026: ज्योतिर्मठ...

चमोली: उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी-पुलिस अधीक्षक से की शिष्टाचार भेंट–

महिला सुरक्षा, जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर हुई सार्थक चर्चा-- गोपेश्वर:...

चमोली: दशोली में वीबी-जी रामजी योजना का शुभारंभ, 125 दिन रोजगार की गारंटी–

जनप्रतिनि​धियों और अ​धिकारियों ने देखा योजना के उद्धाटन का सीधा प्रसारण-- गोपेश्वर, 02 जुलाई 2026:...

चमोली: नंदानगर में बैंड बाजार से कुरुड़ पुल तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण शुरू–

पिछले लंबे समय से बदहाल ​स्थिति में थी नगर की आंतरिक सड़क, अब मिलेगी राहत-- नंदानगर, 02 जुलाई 2026:...

बदरीनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या 14 लाख के पार, हेमकुंड साहिब में भी बढ़ रही आस्था–

केदारनाथ में अभी तक 1368170 तीर्थयात्री कर चुके भगवान केदार बाबा के दर्शन, हेमकुंड साहिब भी पहुंच...

चमोली: निजमुला सड़क पर काली चट्टान का शीघ्र करें स्थायी उपचार, जिला​धिकारी और लोनिवि के ईई से मिले जनप्रतिनिधि–

बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने और क्षतिग्रस्त हिस्सों के सुधार की उठाई मांग...

चमोली: भुलकणा से तुंगनाथ तक तीन किलोमीटर के पैदल ट्रैक को खोलें, पथ प्रकाश की हो व्यवस्था–

भुलकणा में जनता मिलन कार्यक्रम हुआ आयोजित, ग्रामीणों ने रखीं सड़क, पार्किंग और सीवर की मांगें...
error: Content is protected !!