चमोली: गोपेश्वर और पोखरी के पीजी कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया गढ़वाली मा​तृभाषा दिवस–

by | Feb 21, 2025 | चमोली, संस्कृति | 0 comments

बालकवि कार्तिक तिवाड़ीपहाड़ी की गढ़वाली कविताओं पर भाव विभोर हुए ​शिक्षक व छात्र-छात्राएं, कई प्रतियोगिताएं भी हुई आयोजित–

गोपेश्वर, 21 फरवरी 2025:

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में शुक्रवार को गढ़वाली मातृभाषा दिवस बड़ी धूम धाम से मनाया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एमपी नगवाल ने कहा कि वैश्वीकरण के दौर में भले ही हिंदी एवं अंग्रेजी भाषाओं का वर्चस्व बढ़ रहा है लेकिन स्थानीय बोली भाषा भी संरक्षित रहनी चाहिए।

कार्यक्रम संयोजक अंग्रेजी विभाग के सहायक प्रोफेसर दर्शन सिंह नेगी ने कहा कि 21 फरवरी को यूनेस्को द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस घोषित किया गया है। इसी क्रम में हर वर्ष अंग्रेजी विभाग द्वारा गढ़वाली मातृभाषा दिवस का आयोजन किया जाता है। उन्होंने आगे कहा कि अंतराष्ट्रीय भाषा के साथ साथ राष्ट्रीय एवं आंचलिक भाषाओं को भी रोजगार, विज्ञान एवं तकनीकी के लिए प्रयोग किया जाना चाहिए।

मातृभाषा समारोह में बालकवि कार्तिक तिवाड़ीपहाड़ी ने अपनी गढ़वाली कविता के माध्यम से दर्शकों को भाव विभोर किया।

कार्यक्रम के दौरान गढ़वाली भाषा में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। भाषण में नीतू सती ने प्रथम, श्रेय रावत ने द्वितीय, दिया कंडारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। काव्यपाठ में अंजलि ने प्रथम, मुस्कान ने द्वितीय, कनिष्का ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गढ़वाली भेषभूषा में नीतू ने प्रथम, प्रियंका नौटियाल ने द्वितीय, डॉली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लोकोक्ति एवं औखाण में किशन सिंह ने प्रथम, पवन कुमार ने द्वितीय, आदित्य नेगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लोकगीत में अमन कुमार ने प्रथम, पायल ने द्वितीय, प्रियंका नौटियाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर डॉ बीपी देवली, रेड क्रॉस सोसाइटी के जिला सचिव सुरेंद्र रावत, मनोज रावत, पीटीए अध्यक्ष मोहन नेगी, उपाध्यक्ष लोकेंद्र रावत, डॉ पीएल शाह, डॉ भावना मेहरा, डॉ दिगपाल कंडारी, डॉ संध्या रावत, डॉ विनीता नेगी, डॉ दिनेश पंवार आदि उपस्थित रहे।

इधर, पोखरी महाविद्यालय में आयोजित संगोष्ठी में प्रवक्ताओं ने गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी बोली भाषा के विकास के लिए सुझाव दिए। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. संजीव जुयाल, हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. नंदकिशोर चमोला, डॉ. अनिल कुमार, डा. रामानंद, डॉ. शशि चौहान, नवनीत सती आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!