आस्था: माणखी गांव में गरुड़छाड़ मेले में आस्था का सैलाब उमड़ा, गैलीनाागलोक पहुंचे गरुड़ भगवान–

by | Feb 24, 2025 | आस्था, चमोली | 0 comments

भक्तों से विदा लेकर मंदिर के मंडप में विराजमान हुई द्वारी माता, छह माह की दिवारा यात्रा हुई संपन्न, छलक उठी ध्या​णियों की आंखें–

नंदानगर, 24 फरवरी 2025: जय द्वारी मां, भक्तों पर अपणीक्षत्रछाया बनाए राखी। इन मांगल गीतों के साथ सोमवार को मां द्वारी देवी अपने भक्तों से विदा लेकर मंदिर के मंडप में विराजमान हो गई है। मंगलवार को मां द्वारी अपने मंदिर के गर्भगृह में स्थापित हो जाएगी।

मां द्वारी देवी दिवारा यात्रा के अंतिम दिन गरुड़छाड़ मेले का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों भक्तगण उमड़ पड़े। लोगों ने द्वारी माता से अपने परिवार की कुशलता की कामना की। अपनी आराध्य देवी से विदा लेते वक्त महिलाओं और ध्या​​णियों की आंखें नम हो गई।

सोमवार को सुबह ग्यारह बजे तक द्वारी माता की विशेष पूजाएं आयोजित हुई। इसके बाद गरुड़छाड़ मेले का आयोजन हुआ। ब्रह्मगुरु राजेंद्र सिंह नेगी और पुजारी शिव प्रसाद सती ने मां द्वारी की विभिन्न पूजाएं संपन्न की।

गरुड़छाड़ में गढ़ी तोक से गैथोली तक एक रस्सी के सहारे लकड़ी से बनें गरुड़ को छोड़ दिया गया, जो गैथोली में स्थापित किए पंय्या के पेड़ पर जा बैठा।

दिवारा यात्रा समिति के अध्यक्ष बच्चीराम सती, अवतारी पुरुष प्रताप भंडारी, संचालक अशोक सती, महिला मंगल दल अध्यक्ष नीमा देवी, बासवानंद जोशी, दीपक सती, सुनील पंत, दीपक, अनूप, पवन, शिव प्रसाद मैंदोली, नरेश सती आदि मौजूद रहे। मेले के दौरान दिवारा यात्रा समिति, समिति के अध्यक्ष बच्चीराम सती, दीपक सती और सुनील पंत की ओर से भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया।

Latest News

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...

पश्चिम बंगाल में जीत पर बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में विशेष पूजा, गोपेश्वर-जोशीमठ में जश्न–

बदरीनाथ में प्रधानमंत्री के नाम की विशेष पूजा, उत्साहित कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी...

चमाेली: निजमुला घाटी के भनाली तोक में आकाशीय बिजली गिरने से 500 बकरियों की मौत–

एक झटके में उजड़ गया भेड़पालकों का सहारा, बारिश के बीच हुआ हादसा, क्षेत्र में मचा हड़कंप-- चमोली, 04...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी ​शिक्षक कमल किशोर डिमरी हुए सेवानिवृत्त, सजी महफिल, पुरानी यादें हुई ताजा–

अक्षत नाट्य संस्था की ओर से आयोजित किया गया भव्य विदाई समारोह, ​शिक्षक और गणमान्य लोग हुए शामिल...

चमोली: कंडारा में 4 से 6 जून तक सजेगा दशोली गढ़ कौथिग, काफल और लिंगुड़ा के स्टॉल होंगे आकर्षण का केंद्र–

कौ​थिग के आयोजन को लेकर बैठकों का दौर शुरू, कौ​थिग के भव्य आयोजन को लेकर बैठक में हुआ मंथन...

चमोली: इंजीनियरिंग कॉलेज में नीट परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 250 ने किया था पंजीकरण–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ संपन्न हुई परीक्षा, पढ़ें, कितने अभ्य​र्थियों ने दी नीट परीक्षा, डीएम...

छलिया मौसम: चमोली में तीन दिन का ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर–

जिलाधिकारी की श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से अपील, अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित स्थानों पर...

बढ़ते जन सैलाब के बीच बाबा केदार के भक्तों की सुरक्षा बढ़ाई, बम निरोधक दस्ता द्वारा की जा रही सघन चेकिंग–

केदारनाथ धाम के वि​भिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में बम डिस्पोजल स्क्वाड ने की विशेष चेकिंग-- केदारनाथ...

जिला प्रशासन की सजगता और मानवीय संवेदनशीलता से बची 10 माह की मासूम की जिंदगी–

सीएमओ ने की अपील, उच्च हिमालयी क्षेत्र में 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को यात्रा में लाने से बचें...
error: Content is protected !!