मौसम: चमोली जनपद में बारिश-बर्फबारी का कहर जारी, लगातार हो रही बर्फबारी–

by | Feb 28, 2025 | चमोली, मौसम | 0 comments

ऊंचाई वाले क्षेत्रों के गांवों में बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ। कई जगहों पर जलभराव की ​स्थिति–

गोपेश्वर, 28 फरवरी: चमोली जनपद में लगातार दूसरे दिन भी बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। अभी बारिश से राहत के आसार नहीं हैं। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रातभर जमकर बर्फबारी हुई। नीती घाटी के मलारी में दो से ढ़ाई फीट तक बर्फ जम गई है।

निजमुला घाटी के पाणा, ईराणी, झींझी आदि गांव बर्फ के आगोश में हैं। यहां खेतों के साथ ही पैदल रास्तों पर बर्फ जम गई है। जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बदरीनाथ हाईवे हनुमान चट्टी से आगे बर्फबारी के कारण अवरुद्ध हो गया है।

इसके अलावा मलारी हाईवे और चमोली-ऊखीमठ हाईवे पर भी वाहनों की आवाजाही बा​​धित हो गई है। बारिश-बर्फबारी से संपूर्ण चमोली जनपद कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया है। इस बारिश को फसलों के लिए बेहद लाभकारी बताया जा रहा है।

Latest News

चमोली: जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : जिलाधिकारी–

जिला प्रशासन ने 24 मई तक रखा है जनगणना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कार्य में तेजी लाने के निर्देश...

चमाेली: गम्भीर रूप से बीमार युवक को हेली एंबुलेंस से एम्स किया रेफर–

मरीज को गंभीर ​स्थिति में परिजन लाए जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा हायर सेंटर-- गोपेश्वर...

चमाेली: लापरवाही बरतने पर स्टोन क्रशर किया सीज–

खनन संचालन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के दिये खनन अ​धिकारियों ने निर्देश-- चमाेली, 05 मई 2026:...

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...

पश्चिम बंगाल में जीत पर बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में विशेष पूजा, गोपेश्वर-जोशीमठ में जश्न–

बदरीनाथ में प्रधानमंत्री के नाम की विशेष पूजा, उत्साहित कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी...

चमाेली: निजमुला घाटी के भनाली तोक में आकाशीय बिजली गिरने से 500 बकरियों की मौत–

एक झटके में उजड़ गया भेड़पालकों का सहारा, बारिश के बीच हुआ हादसा, क्षेत्र में मचा हड़कंप-- चमोली, 04...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी ​शिक्षक कमल किशोर डिमरी हुए सेवानिवृत्त, सजी महफिल, पुरानी यादें हुई ताजा–

अक्षत नाट्य संस्था की ओर से आयोजित किया गया भव्य विदाई समारोह, ​शिक्षक और गणमान्य लोग हुए शामिल...

चमोली: कंडारा में 4 से 6 जून तक सजेगा दशोली गढ़ कौथिग, काफल और लिंगुड़ा के स्टॉल होंगे आकर्षण का केंद्र–

कौ​थिग के आयोजन को लेकर बैठकों का दौर शुरू, कौ​थिग के भव्य आयोजन को लेकर बैठक में हुआ मंथन...

चमोली: इंजीनियरिंग कॉलेज में नीट परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 250 ने किया था पंजीकरण–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ संपन्न हुई परीक्षा, पढ़ें, कितने अभ्य​र्थियों ने दी नीट परीक्षा, डीएम...
error: Content is protected !!