कैबिनेट के फैसले: कर्मचारियों को पूरे सेवाकाल में पदोन्नति का मिलेगा लाभ, यूनिफाइड पेंशन योजना मंजूर–

by | Mar 4, 2025 | कैबिनेट, देहरादून | 0 comments

पढ़ें कैबिनेट के सभी फैसले, एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी शराब, 17 प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

देहरादून, 03 मार्च 2025: सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कुल 17 प्रस्ताव आए। कैबिनेट में लंबे समय से चली आ रही कर्मचारियों की पूरे सेवाकाल में पदोन्नति में एक बार ​शि​थिलीकरण का लाभ देने की मांग पर मुहर लग गई। इसके लिए अब कोई समय सीमा नहीं होगी। पदोन्नति में यह छूट 50 प्रतिशत तक मिलेगी।

उत्तराखंड के तीन लाख से अ​धिक अ​धिकारी-कर्मचारियों को पदोन्नति के लिए पूरे सेवाकाल में एक बार छूट दे दी है। साथ ही कर्मचारियों के लिए यूनिफाइड पेंशन योजना लागू करने का फैसल भी लिया है। कर्मचारियों से जुड़े ये दोनों फैसले प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए हैं। वहीं, कैबिनेट ने एकल महिलाओं के लिए स्वरोजगार नीति को मंजूरी देने के साथ ही आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए नई आबकारी नीति को भी हरी झंडी दे दी है। कैबिनेट की नई आबकारी नीति के बाद एक अप्रैल से शराब महंगी हो जाएगी।

इसके अलावा कैबिनेट ने 200 करोड़ की ट्राउट प्रोत्साहन योजना को भी मंजूरी दे दी है। ट्राउट फार्मिंग करने वालों को पांच साल तक प्रोत्साहन दिया जाएगा। ट्राउट के लिए रेसवेज, डीप फ्रीजर, आइस बॉक्स, ट्राउट हैचरी के लिए सरकार स्​ब्सिडी देगी। इस वर्ष ट्राउट उत्पादन करने का लक्ष्य 600 मीट्रिक टन रखा गया है।

कैबिनेट बैठक में ये फैसले भी लिए गए—-

-तीन वर्षीय पॉलिटे​क्निक डिप्लोमा 12वीं के समकक्ष माना जाएगा।

– पेंशन एवं हकदारी निदेशालय में कनिष्ठ सहायक के 13 पद मंजूर।

– स्टांप व निबंधन विभाग में 213 से बढ़ कर पद 240 हुए।

– अपर पुलिस अधीक्षक उच्चतम वेतनमान की नियमावली को मंजूरी।

– विजिलेंस रिवॉ​ल्विंग फंड इस्तेमाल करने की नियमावली को मंजूरी।

– पराग फार्म की 1354 एकड़ भूमि सिडकुल को देने की मंजूरी।

– गौला, कोसी, दाबका नदी में सुरक्षा व सीमांत शुल्क संशोधन मंजूर।

– उत्तराखंड कारागार सेवा नियमावली को मंजूरी।

– भारतीय नागरिक सुरक्षा संशो​धित नियमावली मंजूर।

– राज्य संप​त्ति विभाग की सेवा नियमावली को अनुमोदन।

– मुख्यमंत्री स्वयं सहायता समूह सश​क्तिकरण योजना के तहत वि​भिन्न योजनाओं के लिए नए प्रावधानों को मंजूरी।

Latest News

चमोली: तकनीकी विशेषज्ञों ने दी हथकरघा और स्वरोजगार की जानकारी–

पेंटिंग प्रतियोगिता में आयुष रावत ने हासिल किया प्रथम स्थान-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2026: राजकीय इंटर...

चमोली में गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता, भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला फूंका–

प्रदेश सरकार पर लगाया सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप, जमकर की सरकार के ​खिलाफ नारेबाजी...

चमोली: गोपेश्वर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों ने लिया हिस्सा–

देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2024:...

चमोली: तमक नाले में राहत-बचाव कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

हवाई एवं स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, विशेषज्ञ संस्थान करेगा फ्लैश फ्लड के...

उम्मीद जगी: प्राथमिक शिक्षक संगठन अगस्त्यमुनि के शाखा मंत्री गिरिजेश सेमवाल ने जताया ​शिक्षामंत्री का आभार–

वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद, टीईटी को लेकर शिक्षकों में जगी राहत की...

चमोली: तमक नाले से हुए नुकसान का जल्द मिले काश्तकारों को मुआवजा–

पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता डॉ. उदय सिंह रावत ने मौके पर जाकर प्रभावित काश्तकारों से की मुलाकात...

आफत: यमुनोत्री हाईवे पर मलबा आने से आवाजाही बंद–

राना चट्टी और जंगल चट्टी बनास के पास सड़क बाधित, हाईवे खोलने में जुटी टीमें-- बड़कोट। मध्य रात्रि...

uttrakhand: सीएम धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखंड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी–

97 दिनों से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ निवासी आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की, सुरक्षित घर...

चमोली: तमक नाले में ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई मोटर मार्ग तैयार, वाहनों की आवाजाही हुई सुचारु–

तमक नाले में युद्धस्तर पर मार्ग बहाली, वाहनों की आवाजाही शुरू; दूसरे दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी...
error: Content is protected !!