चमोली: स्वयं सहायता समूहों की सक्रिय कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित–

by | Mar 7, 2025 | चमोली, सम्मान | 0 comments

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर नाबार्ड और श्रीनंदा देवी महिला लोक विकास समिति ने आयोजित किया महिला सम्मान कार्यक्रम–

गोपेश्वर, 07 मार्च 2025: नगर क्षेत्र के मंदिर मार्ग पर ​स्थित जयदीप भवन के सभागार में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर नाबार्ड (राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक) और श्री नंदादेवी महिला लोक विकास समिति की ओर से संयुक्त रुप से महिला सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके बाद महिला गोष्ठी आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में जनपद के 20 महिला समूह की 45 महिलाओं ने भाग लिया।

वर्ष 2012 से नाबार्ड के साथ कार्य करने वाली महिला समूह की सक्रिय महिला कार्यकर्ता देवेश्वरी नेगी, शाकंबरी देवी, अंजलि पासवान और एसएचजी सुगमकर्ता जितेंद्र पासवान को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक श्रीयांश जोशी ने सीमांत चमोली जनपद में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की स्वरोजगार व स्थानीय उत्पादों से आ​र्थिकी मजबूत करने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। उन्होंने कहा कि नाबार्ड का मुख्य उद्देश्य कृषि और ग्रामीण विकास को बढ़ावा देना है। आज पहाड़ में महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर आर्थिक संपन्न हो रही हैं। जिससे नाबार्ड का उद्देश्य सार्थक हो रहा है।

श्रीनंदा देवी महिला लोक विकास समिति की सचिव डॉ. किरन पुरोहित ने कहा कि उनकी संस्था लंबे समय से महिला समूहों का गठन कर महिलाओं को स्वावलंबी बनाने में लगी हुई है। आज महिलाएं आ​र्थिक संपन्न हो रही हैं। इस कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता हरि प्रसद ममगाईं, अनिता, गायत्री, संजना, विमला, गोदांबरी, पूजा, राजेश्वरी, राखी, रेखा, विजया, बोणी देवी, सतेश्वरी, सोनी, सपना, विशंबरी देवी, हीरा देवी, चंपा, शिव देवी, पुष्पा, प्रियंका, हेमा, रेखा, सोनम, ज्योति थपलियाल, हरि प्रसाद ममगाईं, देवेश्वरी नेगी आदि मौजूद रहे।

संचालन शिव प्रसाद ममगाईं ने किया। इधर, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन गोपेश्वर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें लैंगिक असमानता सहित विभिन्न महिला संबंधी बिंदुओं पर चर्चा की गई।

Latest News

रिपोर्ट तलब: बदरीनाथ-केदारनाथ का क्यूआर कोड विवाद फिर गरमाया–

एसआईटी जांच की मांग पर शासन ने चमोली और रुद्रप्रयाग के डीएम से मांगी रिपोर्ट-- देहरादून/चमोली।...

चमोली: मंदिर समिति के सीईओ ने किया संस्कृत विद्यालय कमेड़ा का औचक निरीक्षण–

छात्रावास भवन निर्माण का दिया आश्वासन, पहली बार विद्यालय के निरीक्षण पर पहुंचे कोई सीईओ-- गोपेश्वर।...

चमोली: राजतिलक के साथ रामलीला का समापन, नगर में निकली राम परिवार की झांकी–

गोपीनाथ मंदिर में दर्शन के बाद राम परिवार ने नगर भ्रमण कर श्रद्धालुओं को दिए दर्शन-- गोपेश्वर। नगर...

चमोली: दीवाली पर नशे और जुए पर लगे अंकुश–

महिला आयोग की उपाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी ने एसपी से की मुलाकात, कानून व्यवस्था बनाए रखने पर दिया...

चमोली: नशा उन्मूलन को लेकर जिलाधिकारी ने दिए अंतरविभागीय समन्वय से प्रभावी कार्रवाई के निर्देश–

नशा तस्करी और अवैध बिक्री पर रहेगी नजर, एनकॉर्ड समिति की बैठक में हुई समीक्षा-- गोपेश्वर। जिलाधिकारी...

चमोली: 14 से 20 नवंबर तक आयोजित होगा 74वां राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेला–

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने गौचर मेले की तैयारियों को लेकर दिए दिशा-निर्देश-- गोपेश्वर। जनपद चमोली का...

जोशीमठ में सुधरेगी सीवरेज और पेयजल की व्यवस्था, डीएम ने की समीक्षा–

जिला​धिकारी ने जोशीमठ सीवरेज व पेयजल योजना की समीक्षा, 115 करोड़ की लागत से होंगे परियोजना कार्य...

चमोली: दुर्गम रास्ते में बिगड़ी विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो के अधिकारी की तबीयत–

पुलिस-एसडीआरएफ ने कंधों पर उठाकर पहुंचाया सुरक्षित-- गोपेश्वर। हेलीकॉप्टर दुर्घटनास्थल का निरीक्षण...

चमोली: डीएम ने गौचर भूमि में अवैध निर्माण किया सील–

अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के दिए निर्देश-- पीपलकोटी, 03 अक्टूबर 2026: बिरही...
error: Content is protected !!