रुद्रप्रयाग: पुष्पा, दीपा व आशा को सर्वश्रेष्ठ आशा पुरस्कार से नवाजा–

by | Mar 8, 2025 | रूद्रप्रयाग, सम्मान | 0 comments

आशा सम्मेलन एवं सम्मान समारोह हुआ संपन्न, जखोली के नाम रहा सर्वश्रेष्ठ ब्लाक समन्वयक का पुरस्कार–

रुद्रप्रयाग, 08 मार्च 2025: स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय आशा सम्मेलन में वर्ष 2024-25 के लिए पुष्पा देवी, दीपा देवी व आशा देवी को सर्वश्रेष्ठ आशा के पुरस्कार से नवाजा गया। वहीं देवेश्वरी देवी, नीलम राणा व गीता रावत सर्वश्रेष्ठ आशा फेसिलिटेटर रहीं जबकि, सर्वश्रेष्ठ ब्लाक समन्वयक का पुरस्कार जखोली के नाम रहा। नगर स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित आशा सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक केदारनाथ श्रीमती आशा नौटियाल व अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर विधायक श्रीमती आशा नौटियाल ने आशाओं को स्वास्थ्य विभाग की रीढ बताते हुए कहा कि वे विषम भौगोलिक परिस्थितयों के बीच बेहतर कार्य कर रही हैं। उन्होंने आशाओं और आशा फेसिलिटेटर को और अधिक संवेदनशीलता व जागरूकता के साथ अपने दायित्व निर्वहन के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश व देश की सरकार द्वारा महिलओं को सामाजिक, राजनैतिक, आर्थिक सहित हर क्षेत्र में सशक्त किया जा रहा है।

उन्होंने आशा व आशा फेसिलिटेटर की मांगों पर सार्थक कारवाई के लिए हरसंभव प्रयास का भरोसा दिलाया। उन्होंने केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र की आशाओं की आवश्यक जरूरतों को पूरा करने का आश्वासन देते हुए इस बाबत आशा संगठन को मांग व प्रस्ताव भेजने को भी कहा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राम प्रकाश ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में आशा कार्यक्रम व आशा कार्यकत्रियों की भूमिका के बारे में विस्तापूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आशा स्वास्थ्य विभाग की ब्रांड एंबेसडर हैं, उनके बिना स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को धरातल पर प्रभावी रूप से संचालित करवा पाना मुमकिन नहीं है। उन्होंने आशाओं को और अधिक बेहतर ढंग से स्वास्थ्य योजनाओं को संपादित करने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर सुरक्षित प्रसव, टीकाकरण आदि के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए सर्वक्षेष्ठ आशा कार्यकत्री पुरस्कार की श्रेणी में पुष्पा देवी (सतेराखाल), दीपा देवी (उच्छौला), आशा (ऊखीमठ) को संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया, जबकि सुनीता देवी, निर्मला देवी, सोनिका देवी को द्वितीय तथा गणेशी देवी, विमला देवी व दुर्गा देवी को संयुक्त रूप से तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

वहीं सर्वश्रेष्ठ आशा सुगमकर्ता का प्रथम पुरस्कार संयुक्त रूप से अगस्त्यमुनि की देवेश्वरी देवी, जखोली की नीलम राणा, ऊखीमठ की गीता रावत के नाम रहा। इसी श्रेणी में सुशीला देवी, विमला रावत, सुषमा अन्थवाल संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि दुर्गा देवी, संतोषी नेगी व सुधा नौटियाल तीसरे स्थान पर रहीं। सर्वश्रेष्ठ ब्लाक समन्वयक जखोली के दिगंबर भंडारी को दिया गया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में गायत्री परिवार शांतिकुज द्वारा गर्भाधान संस्कार को लेकर स्वस्थ्य, प्रतिभाशाली, प्रखर तेजस्वी, बुद्धिमान, सभ्य, संस्कारवान पीढ़ी निर्माण के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा सविता भंडारी, मंडल अध्यक्ष आरती रावत, ग्राम प्रधान मयकोटी अमित प्रदाली, आशीष नौटियाल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. आशुतोष, आशा संगठन की जिलाध्यक्ष कमला राणा, आशा सुगमकर्ता संगठन की जिलाध्यक्ष सुशीला सेमवाल, आशा ब्लाक अध्यक्ष आशा संगठन ललिता देवी (अगस्त्यमुनि), लक्ष्मी देवी (जखोली), गीता देवी (ऊखीमठ), डाॅ. शशिबाला, डीपीएम हिमांशु नौडियाल, डीसीएम आशा हेमलता गैरोला आदि मौजूद रहे। संचालन नागेंश्वरबगवाड़ी द्वारा किया गया।

Latest News

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...
error: Content is protected !!