गोपेश्वर नगर में पानी के लिए हा-हाकार, यह है कारण, पढ़ें, कब आएगा पानी–

by | Sep 15, 2021 | चमोली, पेयजल | 0 comments

 गोपेश्वर। चमोली-मंडल-ऊखीमठ-कुंड राज्यमार्ग पर चाड़ा तोक में चट्टान से ‌गिरे बोल्डर से गोपेश्वर नगर के लिए सप्लाई हो रही तीन पेयजल लाइनें मंगलवार को क्षतिग्रस्त हो गई थी, जो बुधवार को भी सुचारु नहीं हो पाई हैं। यहां बोल्डर की चपेट में आने से पांच, तीन और ढाई इंच की पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त पड़ी हैं, जबकि गंगोलगांव क्षेत्र से सप्लाई हो रही पेयजल लाइनें सुचारु होने के कारण पेट्रोल पंप क्षेत्र में पेयजल की सुचारु सप्लाई हो रही है। संस्थान के अधिकारी और कर्मचारी दो दिनों से हाईवे के ठीक नीचे चट्टानी भाग में लाइनों की मरम्मत में जुटे हुए हैं। जल संस्थान ने शाम चार बजे तक पेयजल सप्लाई सुचारु करने की बात कही है। जल संस्थान के सहायक अभियंता हरदेव का कहना है कि पेयजल लाइनों को वेल्डिंग कर जोड़ा जा रहा है। चटटान और जंगल के बीच में काम करने में दिक्कतें भी उठानी पड़ रही हैं। शाम चार बजे तक नगर में पानी सुचारु कर लिया जाएगा। 

Latest News

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...

भेंटा-भर्की मोटर मार्ग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्गम के ग्रामीण–

ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...

चमोली: बिरही-निजमुला मोटर मार्ग बा​धित, काली चट्टान के पास भारी मात्रा में आया सड़क पर मलबा–

भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...
error: Content is protected !!