डीएम की बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी और बीआरओ के अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, यह रहा कारण-

by | Sep 15, 2021 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

 

गोपेश्वर। जिला बाल सलाहकार बोर्ड की बैठक में शामिल न होने पर जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने नाराजगी जताते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी ललित मोहन चमोला और सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। डीएम ने बाल संरक्षण प्रणाली को मजबूत बनाने के निर्देश दिए। बाल अधिकारों के प्रति लोगों को संवेदनशील बनाकर बाल संरक्षण प्रणाली को मजबूत करने और बाल सुरक्षा कार्यों को बेहतर ढंग से क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए। बोर्ड के सदस्यों को सार्वजनिक स्थलों जैसे शिक्षण संस्थाओं, आंगनबाड़ी केंद्रों, कार्यास्थलों, व्यावसायिक वाहनों, टैक्सी यूनियन कार्यालय, टैक्सी स्टैंड आदि जगह पर चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर १०९८ चश्पा करने के निर्देश दिए। कोविड बचाव के तहत वितरित की जा रही माइक्रो न्यूट्रिएंटस किट के माध्यम से भी हेल्प लाइन नंबर के प्रचार प्रसार के निर्देश दिए। हिमाद समिति की जिला समन्वयक प्रभा रावत ने बताया कि चाइल्ड लाइन सेवा के माध्यम से इस साल जनवरी से अब तक २५६ मामले चिह्नित किए गए। जिसमें चिकित्सा के १८, बाल श्रम के ४२, भीख मांगने वाले १०, योन शोषण उत्पीड़न और दुर्व्यवहार के छह, बाल विवाह का एक, स्पांसरशिप के १७३, लापता के दो और नशा खोरी के चार मामले शमिल हैं। साथ ही सीएम वात्सल्य योजना के लिए ८३ बच्चों को चिह्नित किया गया।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!