चमोली: उत्तराखंड विद्वत सभा के संरक्षक बने नंदानगर के ज्योतिषाचार्य डा.रमेश पांडे–

by | Mar 19, 2025 | चमोली, सम्मान | 0 comments

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष संस्थान नासा में ज्योतिष विद्या का लोहा मनवा चुके हैं ज्योतिषाचार्य डॉ. रमेश पांडे, पढ़ें खबर–

देहरादून, 19 मार्च 2025: अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष संस्थान नासा में ज्योतिष विद्या का लोहा मनवा चुके ज्योतिषाचार्य डा.रमेश पांडे को उत्तराखंड विद्वत सभा का संरक्षक मनोनीत किया गया हैं।इस अवसर पर सभा के पदाधिकारियों ने डा.पांडे का शाल ओढ़ाकर सम्मान कर सम्मान पत्र भी भेट किया।इस सम्मान के लिए डा.रमेश पांडे ने सभी विद्वत् समाज से जुड़े विद्वानों का धन्यवाद किया।

बता दें कि उत्तराखंड के ज्योतिर्मठ में स्थित वेद वेदांग संस्कृत महाविद्यालय में तीन बार छात्र संघ अध्यक्ष रहें आचार्य डा.रमेश पांडे मूल रूप से चमोली के नंदानगर स्थित घूनी गांव के निवासी हैं। 11 वर्षों तक गोलोकवासी आदिगुरु शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती जी के सानिध्य में रहने के पश्चात बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से ज्योतिष शास्त्र पर पीएचडी करने के उपरांत

अब स्वयं डा. पांडे देहरादून के दुधली में संस्कृत भाषा के प्रचार प्रसार के लिए विश्वविद्यालय का निर्माण भी करवा रहें हैं।डा. पांडे 25 करोड़ मंत्रों को हस्तलिखित करने का अभियान चला रहें हैं,जोकि सनातन धर्म में पहली बार होने के साथ साथ अपने आप में ऐतिहासिक हैं।

डा. पांडेय ने बताया कि उन्होंने मंगलम संस्था के साथ मिलकर पहाड़ के पुराने मंदिरों के जीर्णोद्धार का बीड़ा उठाया हैं।वह प्रथम चरण में गढ़वाल क्षेत्र के 72 मंदिरों का जीर्णोद्धार करेंगे,साथ ही डा.पांडे गौ माता राष्ट्र माता अभियान में भी महत्वपूर्ण योगदान दें रहें हैं।बताया कि वह श्री ज्ञानी गौ लोक धाम उत्तराखंड का भी संचालन कर रहें हैं।

Latest News

चमोली: पीजी कॉलेज गोपेश्वर में पहाड़ी फूड फेस्टिवल, पारंपरिक व्यंजनों ने मोहा मन–

'अपणु खाणु-अपणु लगाणु, अपणी संस्कृति अपणी पच्छयाण' थीम पर बीएड विभाग का आयोजन-- गोपेश्वर, 01 अगस्त...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

आठ विधाओं की प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए...

चमोली: भुलकण में चला वृहद सफाई अभियान, निगोल नदी में कूड़ा फेंकने पर जताई चिंता–

दो किलोमीटर क्षेत्र से हटाया प्लास्टिक व अन्य कचरा, तुंगनाथ क्षेत्र के व्यापारियों से नदी को...

चमोली: देवाल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश–

जिला​धिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...

चमोली: मुख्यमंत्री के प्रति बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जताया आभार–

गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...

चमोली: जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान, बांटे गए नियुक्ति पत्र–

नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...
error: Content is protected !!