चमोली: बंदर और लंगूरों का आतंक, लंगूरों के हमले में मजदूर हुआ घायल, पांव हुआ फेक्चर–

by | Mar 22, 2025 | चमोली, वन्यजीव | 0 comments

उपजिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया मजदूर, वन विभाग के अ​धिकारी मौके पर पहुंचे तो लोगों के गुस्से का किया सामना–

चमोली, 22 मार्च 2025: चमोली जनपद में बंदरों और लंगूरों के आतंक से लोग परेशान हो गए हैं। आए दिन इन वन्यजीवों के आतंक से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। चमोली जिले के नंदप्रयाग में लंगूर ने एक मजदूर पर हमला कर उसे घायल कर​ दिया।

मजदूर को उपजिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग ले जाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। लंगूर के हमले से गिरे मजदूर का पैर फ्रेक्चर हो गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र के तेफना, चटिंग्याला, बतौली, मंगरोली आदि गांवों में लंगूर और बंदरों के आतंक से लोग परेशान हो गए हैं। बच्चों को स्कूल आने जाने में हर समय खतरा बना रहता है। बताया कि पिछले दो माह में करीब छह लोगों को बंदर व लंगूर हमला कर जख्मी कर चुके हैं। शनिवार को तेफना में काम कर रहे नेपाली मजदूर परसम बहादुर पर लंगूर ने अचानक हमला कर दिया। जिससे उसका पैर फ्रेक्चर हो गया।

ग्रामीणों की सूचना पर बदरीनाथ वन प्रभाग के उप वन क्षेत्राधिकारी अस्पताल में पहुंचे, जिस पर ग्रामीणों ने उन्हें बंदरों व लंगूरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान तेफना के ग्रामीण सोनू राणा, प्रेम रावत, संदीप राणा, महिला मंगल दल अध्यक्ष संगीता देवी, रामी देवी व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: तकनीकी विशेषज्ञों ने दी हथकरघा और स्वरोजगार की जानकारी–

पेंटिंग प्रतियोगिता में आयुष रावत ने हासिल किया प्रथम स्थान-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2026: राजकीय इंटर...

चमोली में गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता, भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला फूंका–

प्रदेश सरकार पर लगाया सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप, जमकर की सरकार के ​खिलाफ नारेबाजी...

चमोली: गोपेश्वर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों ने लिया हिस्सा–

देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2024:...

चमोली: तमक नाले में राहत-बचाव कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

हवाई एवं स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, विशेषज्ञ संस्थान करेगा फ्लैश फ्लड के...

उम्मीद जगी: प्राथमिक शिक्षक संगठन अगस्त्यमुनि के शाखा मंत्री गिरिजेश सेमवाल ने जताया ​शिक्षामंत्री का आभार–

वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद, टीईटी को लेकर शिक्षकों में जगी राहत की...

चमोली: तमक नाले से हुए नुकसान का जल्द मिले काश्तकारों को मुआवजा–

पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता डॉ. उदय सिंह रावत ने मौके पर जाकर प्रभावित काश्तकारों से की मुलाकात...

आफत: यमुनोत्री हाईवे पर मलबा आने से आवाजाही बंद–

राना चट्टी और जंगल चट्टी बनास के पास सड़क बाधित, हाईवे खोलने में जुटी टीमें-- बड़कोट। मध्य रात्रि...

uttrakhand: सीएम धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखंड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी–

97 दिनों से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ निवासी आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की, सुरक्षित घर...

चमोली: तमक नाले में ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई मोटर मार्ग तैयार, वाहनों की आवाजाही हुई सुचारु–

तमक नाले में युद्धस्तर पर मार्ग बहाली, वाहनों की आवाजाही शुरू; दूसरे दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी...
error: Content is protected !!