चमोली: विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने पर 40 महिलाएं हुई सम्मानित–

by | Mar 23, 2025 | चमोली, सामाजिक कार्य | 0 comments

गोयश समर्पित ट्रस्ट का द्वितीय वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह हुआ आयोजित, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम–

गोपेश्वर, 23 मार्च 2025: सामाजिक सरोकारों के लिए समर्पित गोयश समर्पित ट्रस्ट का द्वितीय वार्षिकोत्सव समारोह रविवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। समारोह में कवि गोष्ठी के साथ ही वि​भिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दी।

सामाजिक, शिक्षा, संगीत, स्वास्थ्य, पर्यावरण सहित कई अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली 40 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। नगर पालिका सभागार में सेवानिवृत वन दरोगा दर्शन सिंह बर्त्वाल और डॉ. भगत सिंह राणा ने कार्यक्रम की शुरुआत की। गोयश समर्पित ट्रस्ट की संस्थापिका डॉ. गीता मैंदोली ने कहा कि ट्रस्ट के माध्यम से समाज को नई दिशा देने का काम किया जा रहा है।

इस मौके पर डॉ. संगीता, डॉ. भगत सिंह, ममता शाह, बालकवि कार्तिक तिवारी सहित कई कवियों ने स्वरचित कविता का पाठ भी किया। विभिन्न विद्यालयों की छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, कुमाऊंनी, पंजाबी गीतों पर नृत्य की प्रस्तुतियां दी। समर्पित सदस्य दिनेश चंद्र मैंदोली, कमला बिष्ट, लक्ष्मी रावत, यशोदा देवी, आशा, विनय ठाकुर आदि मौजूद रहे। संचालन प्रेरणा सेमवाल ने किया।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!