गोपेश्वर। मंडल घाटी से गोपेश्वर नगर क्षेत्र के लिए सप्लाई हो रही तीन पेयजल लाइनों के क्षतिग्रस्त होने के बाद जल संस्थान की ओर से बुधवार को अपराह्न तीन बजे तक लाइनों का सुधारीकरण कार्य कर दिया है। जिससे टेंकों तक पानी की सप्लाई सुचारु हो गई है। टेंकों के भरने के बाद शाम तक लोगों के घरों में नलों में पेयजल सप्लाई भी शुरू हो जाएगी। दरअसल, मंगलवार रात को चाड़ा चट्टान के पास एक भारी भरकम बोल्डर गिरकर मंडल हाईवे पर आ गया था, इसके बाद बोल्डर पेयजल लाइनों को तोड़कर खाई में जा गिरा, जिससे नगर में पेयजल सप्लाई ठप पड़ गई थी। जल संस्थान के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मंगलवार को सुबह से लेकर बुधवार को दोपहर तक लगातार लाइनों का मरम्मत कार्य किया, जिसके बाद लाइनों को सुचारु कर दिया गया है। शाम तक पेयजल सप्लाई सुचारु हो जाएगी।
गोपेश्वर पेयजल अपडेट- जुड़ गए पाइप लाइन, अब ये काम रह गया बाकी-
by laxmi Purohit | Sep 15, 2021 | चमोली, पेयजल | 0 comments

Latest News
सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह रमोला के नेतृत्व में युवाओं ने जुटाया प्लास्टिक कूड़ा -- गोपेश्वर, 18...
स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देना है उद्देश्य-- पीपलकोटी/चमोली, 18...
शातिरपंतीधरी की धरी रह गई, घटनास्थल के साथ ही सीसीटीवी फुटेज के जरिए अभियुक्तों तक पहुंची पुलिस...
पीजी कॉलेज गोपेश्वर में इतिहास के विभागाध्यक्ष डॉ. शिवचंद सिंह रावत ने लिखी पुस्तक-- गोपेश्वर, 17...
यज्ञ का भी होगा आयोजन, पंचांग पूजन और भद्र पूजा के साथ शुरू हुई श्रीराम कथा-- गोपेश्वर, 17 मई 2026:...
18 मई को खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, हजारों श्रद्धालुओं ने किए भगवान रुद्रनाथ के...
चमोली: जनपद जनपद में जिला योजना के लिए 74 करोड़ 23 लाख 70 हजार रुपये के वार्षिक बजट का हुआ अनुमोदन–
प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला योजना की बैठक, विकास और रोजगार बढ़ाने पर विशेष...
पुलिस ने विशेष प्रयास से युवक परिजनों तक किया संपर्क, ऑपरेशन प्रहार अभियान में सत्यापन के बाद हुआ...
सीईओ का फरमान, बिना अनुमति मुख्यालय पहुंचे तो होगी कार्रवाई-- गोपेश्वर, 16 मई 2026: चमोली जिले में...
