सामाजिक दायित्व: टीएचडीसीआईएल की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना ने स्थापित किया बुनाई प्र​शिक्षण केंद्र–

by | Mar 25, 2025 | चमोली, सामाजिक कार्य | 0 comments

परियोजना प्रभावित क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और आजीविका संवर्द्धन पर दिया जा रहा जोर–

पीपलकोटी, 25 मार्च 2025: टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना (वीपीएचईपी) परियोजना की ओर से प्रभावित ग्राम सभाओं में ग्रामीणों के आजीविका संवर्धन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में परियोजना की ओर से दसवाना गांव में महिला सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए एक बुनाई प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की गई। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है।

इस प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम से 15 से अधिक महिलाओं को बुनाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे इस कौशल का उपयोग कर आजीविका के नए अवसर प्राप्त कर सकेंगी। इस कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर महिलाओं को बुनाई की तकनीकों में निपुण बनाएंगे, जिससे वे भविष्य में आत्मनिर्भर बन सकें।

इस पहल पर परियोजना प्रमुख श्री अजय वर्मा ने कहा:

“टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड परियोजना प्रभावित क्षेत्रों में समुदाय के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस बुनाई प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने और उन्हें आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमारा उद्देश्य महिलाओं को ऐसे कौशल से लैस करना है, जिससे वे स्वावलंबी बन सकें और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सशक्त बना सकें।”

इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. निकिता शर्मा, फील्ड अधिकारी (सामाजिक) सुश्रीअभिजिता साहू, सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती नीलम और श्रीमती रामेश्वरी हटवाल भी उपस्थित रहीं। इस पहल को स्थानीय महिलाओं द्वारा सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली, जिससे टीएचडीसीआईएल के सामुदायिक विकास और महिला सशक्तिकरण के प्रयासों को और बल मिला।

Latest News

चमोली: बिरही-निजमुला मोटर मार्ग बा​धित, काली चट्टान के पास भारी मात्रा में आया सड़क पर मलबा–

भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...

चमोली: मॉडल विलेज मैठाणा के विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग–

थराली विधायक को ज्ञापन सौंपकर बुनियादी सुविधाओं और नई योजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन की उठाई मांग...

जय बदरीविशाल: बदरीनाथ मंदिर के सिंहद्वार की छत का जीर्णोद्धार शुरू–

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग करा रहा सात लाख रुपये की लागत से कार्य, कपाट बंद होने से पहले होगा...

23 जुलाई से शुरू होंगे माणा पास एमटीवी चैलेंज-2026 के पंजीकरण–

25 से 28 सितंबर तक चलेगी रोमांचक प्रतियोगिता, 15 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन-- ज्योतिर्मठ, 21 july...

चमोली: कर्णप्रयाग में बहु-विशेषज्ञ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के दूसरे दिन 482 मरीजों ने लिया लाभ–

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत चार गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई-- गोपेश्वर...

चमोली: भारी बारिश के अलर्ट पर चमोली में 20 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद–

मौसम विभाग के भारी बारिश की संभावना को देेखते हुए जिला​धिकारी गौरव कुमार ने जारी किए आदेश...

जय हिंद: गोपेश्वर में पूर्व सैनिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान, देशभक्ति गीत भी गूंजे–

पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में हुआ कार्यक्रम, दशोली ब्लॉक के पूर्व सैनिक, अर्द्धसैनिक बल के जवान, वीर...

जाे बोले सो निहाल: 99 वर्ष की हरवंत कौर ने दसवीं बार किए हेमकुंड साहिब के दर्शन–

14 किलोमीटर पैदल यात्रा पूरी कर जत्थे के साथ पहुंचीं, गोविंदघाट गुरुद्वारा प्रबंधन ने किया...

देवभूमि में रक्तदान कर जीवन को धन्य कर गई अहमदाबाद की वैशाली और डॉ. हितेश–

गोपेश्वर जिला अस्पताल में वैशाली ने किया 144वां रक्तदान, भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी ने किया सम्मानित...
error: Content is protected !!