चमोली: बदरीनाथ के अंतिम यात्रा पड़ावपांडुकेश्वर में सुंदरकांड पाठ के साथ रामलीला मंचन शुरू–

by | Mar 26, 2025 | चमोली, संस्कृति | 0 comments

स्कूली बच्चों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति, बीकेटीसी के पूर्व उपाध्यक्ष किशोर पंंवार ने किया मंचन का शुभारंभ–

पांडुकेश्वर, 26 मार्च 2025: बदरीनाथ धाम के अंतिम यात्रा पड़ाव व योग ध्यान बदरी की तपस्थली पांडुकेश्वर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रामलीला का मंचन शुरु हो गया है। इससे पहले रामभक्तों ने सुंदरकांड का पाठ किया।

पांडुकेश्वर के कुबरे चौक में रामलीला मंचन का शुभारंभ बीकेटीसी के पूर्व उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने किया। उन्होंने दर्शकों को श्रीराम के पदचिन्हों पर चलने का आह्वन किया। राइंका और प्राथमिक विद्यालय पांडुकेश्वर की छात्राओं ने स्वागत गान के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दी। रामलीला मंचन में रावण, कुंभकरण और विभीषण ब्रह्मा से वरदान मांगते हैं। इसके बाद रावण कैलाश पर्वत को हिलाता है।

इस मौके पर रामलीला कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र भंडारी, विनीत पंवार, राजेश मेहता, जयश्री पंवार, कैलाश नैनवाल, मंदीप भंडारी, संगीता मेहता, मनोरमा मेहता, विजया मेहता के साथ ही कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: गोपेश्वर में छेड़खानी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार–

छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...

चमोली: मजदूरों का सत्यापन न कराने पर ठेकेदार का 10 हजार का चालान–

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार पहुंचे निजमुला घाटी, काली चट्टान और झींझी पुल का किया निरीक्षण–

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...

चमोली: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी व बदरीनाथ में बारिश से बढ़ी ठंड–

जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर--  ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...

हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...

दुखद: नहीं रहे दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम–

खेल जगत के साथ ही उत्तराखंड व पूरे देश में शोक की लहर, पढ़ें कौन थे जसपाल राणा-- देहरादून, 12 जून...

चमोली: नंदानगर-थराली में आपदा पुनर्वास कार्यों की समीक्षा, जिलाधिकारी ने बढ़ाई कार्यों की रफ्तार–

जिला​धिकारी और थराली विधायक की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक, पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए...

चमोली: जैठ पूजे परंपरा के तहत बामणी गांव पहुंचे श्री कुबेर जी, नंदा व उर्वशी माता मंदिरों में हुई पूजा-अर्चना–

बदरीनाथ धाम में रहा उत्साह, आस्था का माहौल, श्रद्धालुओं ने भजनों की दी शानदार प्रस्तुतियां-- श्री...

चमोली: जंगल जा रही महिला पर भालू का हमला, गंभीर घायल

कुंडबगड़ गांव के पास हुई घटना, प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर-- नंदानगर, 11 जून 2026: नंदानगर...
error: Content is protected !!