मानव सेवा: अगस्त्यमुनि खेल मैदान में आयोजित हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 2000 से अधिक लोगों का हुआ प्राथमिक उपचार–

by | Mar 29, 2025 | रूद्रप्रयाग, स्वास्थ्य | 0 comments

सेवा संकल्प धारिणी फाउंडेशन ट्रस्टी गीता धामी की मौजूदगी में स्थानीय जनता ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से लिया स्वास्थ्य लाभ, 680 लोगों को मिले नजर के चश्मे–

अगस्त्यमुनि, 29 मार्च 2025: जनपद रुद्रप्रयाग में सेवा संकल्प धारिणी फाउंडेशन के तत्वावधान में आई एच एल डी दिल्ली के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने अगस्त्यमुनि खेल मैदान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में न केवल मरीजों की निःशुल्क परामर्श दिया गया, बल्कि विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांचें भी निःशुल्क संपन्न कराई गईं। इस दौरान फाउंडेशन की फाउंडर ट्रस्टी गीता धामी ने अपने हाथों से जरूरतमंद मरीजों को व्हीलचेयर और कम सुनने वाले मरीजों को श्रवण यंत्र प्रदान किए।

फाउंडेशन द्वारा वितरित किए गए सभी उपकरण निःशुल्क थे, जिससे समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक मदद उपलब्ध हो सके। शिविर में 2000 से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें फिजिशियन द्वारा 322, मेडिसिन विभाग द्वारा 316, आयुर्वेदिक चिकित्सक द्वारा 129, होम्योपैथिक चिकित्सक द्वारा 47 और हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा 95 मरीजों की जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। इसके अलावा, 680 लोगों को निःशुल्क नजर के चश्मे भी वितरित किए गए।

स्वास्थ्य शिविर का हुआ भव्य शुभारंभ

शिविर की शुरुआत फाउंडर ट्रस्टी एवं फाउंडेशन की अध्यक्ष गीता धामी ने रिबन काटकर और दीप प्रज्वलित कर की। इस अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसने माहौल को और अधिक हर्षोल्लासपूर्ण बना दिया। गीता धामी ने स्वास्थ्य शिविर में आए स्थानीय लोगों से उनकी स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जानकारी ली और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य इस शिविर के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि यह शिविर आई एच एल डी दिल्ली के विशेषज्ञ डॉक्टरों के सहयोग से आयोजित किया गया, जो शिविर में आए मरीजों की निःशुल्क जांच कर रहे हैं।

30 मार्च को जखोली में लगेगा अगला शिविर

श्रीमती धामी ने बताया कि 30 मार्च रविवार को जनपद रुद्रप्रयाग के जखोली में भी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दिल्ली से आए विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों की जांच करेंगे और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने जनता से अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार जनता तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों और नर्सिंग कॉलेजों की स्थापना से प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हो रहा है।

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, जिला पंचायत प्रशासक अमरदेई शाह, निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष भाजपा सुमन तिवारी, भाजपा नेत्री ऐश्वर्या रावत, जयदीप बर्थवाल, विक्रम नेगी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

Latest News

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले चमोली में सात स्थानों पर मॉक ड्रिल–

जिला​धिकारी समेत आला अ​धिकारियों ने आपदा कंट्रोल रुम से परखी मॉक ड्रिल की व्यवस्थाएं-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: निजमुला घाटी के वन पंचायतों में माइक्रोप्लान के तहत होने वाले कार्यों पर बनीं सहमति–

चारा प्रजाति का पौधरोपण वना​ग्नि से वन सुरक्षा और जल संरक्षण के संवर्द्धन पर भी हुई बात...

चमोली: विवाह समारोह के लिए मिलेंगे दो व्यावसायिक सिलिंडर, जिला प्रशासन देगा अनुमति–

विवाह समारोह के लिए एलपीजी गैस आवंटन के लिए दस प्रतिशत एसओपी की गई निर्धारित, पढ़ें पूरी खबर...

चमोली: प्ला​स्टिक मुक्त होगी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा, अ​भियान के रुप में लेगा जिला प्रशासन–

जिला​धिकारी ने अ​धिकारियों के साथ बैठक कर इसके लिए अ​भियान चलाने के दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 09...

चमोली: नौ मई को जनपद के सभी न्यायालयों में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत–

चमोली जिला न्यायालय के साथ ही तहसीलों की न्यायालयों में भी आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत...

चमोली: जिलाधिकारी ने गोपेश्वर और कर्णप्रयाग में जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश–

शहरों में जल भराव की समस्या के स्थाई समाधान स्वच्छता व्यवस्था और जल निकासी की समुचित व्यवस्था पर हुई...

चमोली: औष​धि निरीक्षक हार्दिक भट्ट ने किया औष​धि भंडारण और रख-रखाव का निरीक्षण–

आगामी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा के दृ​​ष्टिगत किया गया औचक निरीक्षण-- गोपेश्वर, 09 अप्रैल 2026:...

चमाेली: गांव-गांव घूमी स्वास्थ्य कर्मियों की टीम, संस्थागत प्रसव के बताए फायदे–

देवाल ब्लॉक के खेता गांव में महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए किया गया प्रोत्साहित-- गोपेश्वर, 09...

चमोली: एनटीपीसी परियोजना प्रभावितों की जिला​धिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक, बनी सहमति–

आज धरना स्थल पर पहुंचेंगे ​अ​धिकारी, मांगों पर सहमति पर चर्चा के बाद स्थगित हो सकता है आंदोलन...
error: Content is protected !!