यात्रा: 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट–

by | Mar 30, 2025 | आस्था, उत्तरकाशी | 0 comments

चैत्र प्रतिपदा आौर हिंदू नववर्ष के अवसर पर हुआ गंगोत्री धाम के कपाट खोलने का दिन नि​श्चित–

उत्तरकाशी, 30 मार्च 2025: इस वर्ष गंगोत्री धाम के कपाट 30 अप्रैल को वि​धि-विधान से खोल दिए जाएंगे। रविवार को चैत्र माह प्रतिपदा और हिंदू नववर्ष के अवसर पर गंगोत्री धाम मंदिर समिति ने गंगोत्री धाम के कपाट खोलने की ति​थिनि​श्चित की। पंचांग गणना के अनुसार, गंगा जी की विग्रह डोली 29 अप्रैल को मुखबा से रवाना होगी और 30 अप्रैल को सुबह गंगोत्री पहुंचेगी। जिसके बाद शुक्ल पक्ष में सुबह 10 बजकर 30 मिनिट पर विधिविधान के साथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि पंचांग गणना के अनुसार अक्षय तृतीया पर 30 अप्रैल को शुक्ल पक्ष बैशाख को मां गंगा के कपाट ग्रीष्मकाल में छह माह के लिए खोल दिए जाएंगे। गंगोत्री धाम के कपाट खुलते ही इस वर्ष की चारधाम यात्रा का आगाज हो जाएगा। मां गंगा की विग्रह डोली शीतकाली प्रवास मुखबा गांव से 29 अप्रैल को दोपहर में विधिवत पूजा पाठ के साथ गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी।

मां गंगा विग्रह डोली पैदल करीब 15 किमी दूरी पर स्थिति भैरो घाटी में भैरव मंदिर पहुंचेगी। वहां पर रात्री विश्राम के बाद 30 अप्रैल को सुबह गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी। वहां पर निश्चित समय और विधान के अनुसार गंगोत्री धाम के कपाट सुबह 10 बजकर 30 मिनिट पर श्रद्धालुओं के लिए 6 माह के लिए खोल दिए जाएंगे। यमुनोत्री धाम के कपाट भी अक्षय तृतीया के पर्व पर खुलेंगे।

Latest News

चमोली: एनटीपीसी विष्णुगाड़ परियोजना में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को जांचने के लिए मॉक ड्रिल–

वि​भिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने सक्रिय रुप से लिया भाग, व्यापक मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन-- ज्योतिर्मठ, 30...

पर्यावरण संरक्षण: तुंगनाथ बेस कैंप भुलकण में स्वच्छता की मिसाल, भुलकण से धोतीधार तक चला सफाई अभियान–

सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह रमोला के नेतृत्व में साफ-सफाई में जुटे लोग, पर्यावरण संरक्षण का दिया...

चमोली: गृह सचिव शैलेश बगौली ने किया कोतवाली गोपेश्वर का आकस्मिक निरीक्षण–

डिजिटल पुलिसिंग और जनमैत्री पर दिया विशेष जोर, पदम विभू​षित चंडी प्रसाद भट्ट से की मुलाकात...

गढ़वाल विश्वविद्यालय में कृषि यंत्रीकरण प्रोत्साहन मेला, किसानों को मिली आधुनिक जानकारी–

कार्यशाला में किसानों, छात्र-छात्राओं और कृ​षि से जुड़े लोगों को दी आधुनिक कृ​षि उपकरणों की...

चमोली: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, तीन की मौत, तीन घायल–

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और डीडीआरएफ की टीम, देहरादून से देवाल जा रहे थे कार सवार...

चमोली में बारिश-बर्फबारी से मौसम सुहावना, जंगल की आग बुझी–

चमोली जनपद में लगातार दूसरे दिन भी हुई बारिश, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर हुई बर्फबारी-- चमोली, 29...

चमोली: बदरीनाथ पुलिस ने चंद घंटों में ढूंढा श्रद्धालु का लाखों रुपये के जेवरात से भरा बैग–

मित्रता, सेवा और सुरक्षा” का सजीव उदाहरण पेश कर रही बदरीनाथ पुलिस, भावुक यात्री ने किया सैल्यूट...

चमोली: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी चचेरे भाई को 20 वर्ष का कठोर कारावास–

चमोली जिला न्यायालय में विशेष सत्र न्यायाधीश की अदालत ने सुनाया फैसला, पीड़िता को तीन लाख प्रतिकर...

चमोली: ज्योतिर्मठ में भूधंंसाव के तीन साल बाद शुरू हुआ क्षतिग्रस्त भवनों का ध्वस्तीकरण–

जनवरी 2023 में हुआ था भू-धंसाव, सैकड़ों भवन हो गए थे असुर​क्षित, एसडीएम के निर्देश पर ध्वस्तीकरण...
error: Content is protected !!