चमोली: पर्यटन ग्राम ल्वाणी में देवी भागवत महापुराण कथा और यज्ञ हुआ संपन्न, अपने मंदिर में विराजमान हुई मां नंदा–

by | Apr 7, 2025 | आस्था, चमोली | 0 comments

ल्वाणी गांव के गोरियां राजा मंदिर के प्रांगण में आयोजित हुआ नौ दिवसीय देवी भागवत कथा और यज्ञ, खूब रही गांव में चहल पहल–

नंदानगर, 07 अप्रैल 2025: नंदानगर विकास खंड के पर्यटन ग्राम ल्वाणी में पिछले नौ दिनों से चल रहा देवी भागवत महापुराण यज्ञ कथा का समापन हो गया है। वि​धि-विधान से यज्ञ, हवन के बाद मां नंदा की डोली कुरुड़​स्थित​श​क्तिपीठ में विराजमान हो गई है।

चैत्र नवरात्र पर 30 मार्च से गोरियां राजा मंदिर परिसर में देवी भागवत महापुराण कथा व यज्ञ का आयोजन हुआ। कथावाचक आचार्य विजय प्रसाद पांडे ने मां भगवती के विभिन्न रुपों के बारे में बताया। मंदिर में नौ दिनों तक यज्ञ भी आयोजित होगा। सामाजिक कार्यकर्ता बख्तावर सिंह रावत के नेतृत्व में कथा का आयोजन वि​धि-विधान से संपन्न हो गया है।

आयोजन में प्रतिदिन आचार्य मुंशी चंद्र गौड़, आचार्य जगदीश चंद्र गौड़, योगेश गौड़, ज्वाल्पा देवी के पुजारी जगमोहन सिंह बिष्ट, कमल सिंह बिष्ट आदि ने नित्य पूजाएं संपन्न की। इस धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने के लिए वि​भिन्न गांवों से देवी भक्त पहुंचे हुए थे। गांव में खूब चहल-पहल बनीं रही। महिलाओं ने कीर्तन-भजन का आयोजन भी किया।

आयोजन में मंदिर समिति के अध्यक्ष बलवंत सिंह बिष्ट, सचिव कृपाल सिंह बिष्ट, पूजा कमेटी के संरक्षक अजीत सिंह बिष्ट, बख्तावर सिंह रावत, ग्राम प्रधान गजेंद्र सिंह नेगी, उपप्रधान मंदोदरी देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य उत्तरा देवी, ममंदल अध्यक्ष उमा देवी, युमंदल अध्यक्ष कुंवर सिंह पंवार, भूमियाल देवता के अवतारी पुरुष अषाड़ सिंह नेगी, लखपत सिंह नेगी के साथ ही सैकड़ों भक्तगण मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: नंदानगर-थराली में आपदा पुनर्वास कार्यों की समीक्षा, जिलाधिकारी ने बढ़ाई कार्यों की रफ्तार–

जिला​धिकारी और थराली विधायक की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक, पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए...

चमोली: जैठ पूजे परंपरा के तहत बामणी गांव पहुंचे श्री कुबेर जी, नंदा व उर्वशी माता मंदिरों में हुई पूजा-अर्चना–

बदरीनाथ धाम में रहा उत्साह, आस्था का माहौल, श्रद्धालुओं ने भजनों की दी शानदार प्रस्तुतियां-- श्री...

चमोली: जंगल जा रही महिला पर भालू का हमला, गंभीर घायल

कुंडबगड़ गांव के पास हुई घटना, प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर-- नंदानगर, 11 जून 2026: नंदानगर...

चमोली: विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी में लापता पर्यटक की तलाश में जुटी वन विभाग व पुलिस टीम–

फूलों की घाटी में जाने के बाद से गायब है फरीदाबाद का पर्यटक-- ज्योतिर्मठ, 11 जून 2026: विश्व...

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...

जख्मी पड़ी निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क, जरा सुध लो डीएम साब–

एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 को किया रवाना–

नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...
error: Content is protected !!