चमोली: व्यापारियों को अपर खाद्य आयुक्त ने दी हिदायत, एक बार प्रयोग किए तेल को दोबारा न करें यूज–

चारधाम यात्रा तैयारियों को लेकर बाजार का किया निरीक्षण, व्यापारियों के साथ की बैठक, खाद्य पदार्थों की चेकिंग हुई–

गोपेश्वर, 09 अप्रैल 2025: चार धाम यात्रा की तैयारी को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चमोली जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधी प्रशासन की टीम ने गोपेश्वर मुख्य बाजार का निरीक्षण किया गया। बुधवार को गोपेश्वर मुख्य बाजार में अपर आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि ताजवर सिंह दुकानों का सघन निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने व्यारियों को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।

गोपेश्वर में निरीक्षण के पश्चात अपर आयुक्त की अध्यता में व्यापारियों की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने व्यापरियों से चर्चा की। इस दौरान उपायुक्त गढ़वाल मंडल राजेंद्र सिंह रावत ने व्यापरियों को खाद्य संरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने खाद्य कारोबारियों को प्रतिष्ठान में कालातीत हो चुकी सामग्री को समय से निस्तारित करने, प्रतिष्ठान पर खाद्य लाइसेन्स को डिस्प्ले करें तथा किसी भी थोक व्यापारी से बिना बिल के सामग्री क्रय न करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों से सफाई व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने उपयोग किए तेल का उपयोग न करने की जानकारी देते हुए बताया कि विभाग की ओर से आरयूसीओ(रियूज्ड कुकिंग ऑयल) योजना के तहत उपयोग किए तेल को 30 रुपए प्रति लीटर की दर से क्रय करेगा। जिससे तीर्थयात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों स्वच्छ और सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराया जा सकेगा।

इस मौके पर जिला खाद्या सुरक्षा अधिकारी अमिताभ जोशी, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष विनोद जोशी, हरीश तिवारी, सोहन अग्रवाल, गोपाल सिंह, प्रेम सिंह, ​​क्षितीज जोशी आदि मौजूद थे।

Latest News

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...

चमोली: विधिक जागरूकता शिविर में दी कानूनी अधिकारों की जानकारी–

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और आलोक महरा ने बताया निःशुल्क कानूनी सहायता का महत्व-- गोपेश्वर, 27...

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...
error: Content is protected !!