चमोली: जली कार में महिला का शव मिलने के बाद अब खाई में मिला मृतका के संदिग्ध भाई का शव–

by | Apr 10, 2025 | चमोली, सुसाइट | 0 comments

पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पढ़ें इस घटना की विस्तृत रिपोर्ट–

जोशीमठ 10 अप्रैल 2025: तपोवन-भविष्यबदरी मोटर मार्ग पर चाचड़ी में जली कार में महिला का शव मिलने के बाद बृहस्पतिवार को घटनास्थल से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर महिला के संदिग्ध फरार भाई का शव भी पड़ा मिला है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बीते छह अप्रैल को 112 नंबर के माध्यम से पुलिस को सूचना प्राप्त हुयी थी कि चाचडी भविष्य बद्री रोड पर एक गाडी जली हुयी अवस्था मे है जिसके अन्दर एक कंकाल दिखायी दे रहा है।इस सूचना पर ज्योतिर्मठ पुलिस मौके पर गयी उक्त जले हुये वाहन की तलाशी ली गयी तो गाडीमे ड्राइवर के बगल वाली सीट पर एक कंकाल बरामद हुआ कंकाल के पास कुछ गहने थे जो महिलाये पहनती है गहनो से यह सम्भावना प्रतीत हुयी कि कंकाल महिला का है।

फिर गाडी की तलाशी ली गयी तो गाडी के पास एक नम्बर प्लेट KA01-0590 मिली उसके पश्चात कंकाल को शिनाख्त हेतु लाया गया फिर उस नम्बर प्लेट के आधार यह तलाश किया की यह महिला मृतक कौन है मृतका की तलाश करते करते जानकारी मिली कि उक्त महिला का नाम श्वेता पदमा सेनापति था और यह जानकारी मिली कि उसके साथ मे उसका भाई सुनील सेनापति भी ढाक मे रहते थे। दिनाक05/04/25 की शाम को भविष्य बद्री मन्दिर गये थे वापसी आने पर उसके बाद लास्ट टाईम पर घटनास्थल पर देखे गये थे

उक्त सम्बन्ध पर थाना हाजा पर मु0अ0 सं0-10/25 धारा 103(1)/238(क)बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया जिसमे विवेचना प्रारम्भ की गयी। उसके साथ-साथ संदिग्ध उसके भाई सुनील सेनापति की तलाश सर्च अभियान चलाया गया तथा थाना क्षेत्र मे सीसीटीवी कैमरों चैक किये गये सर्विलांस के माध्यम से खातो को चैक किया गया खाते का रिकॉर्ड निकाला गया और यह प्रकाश मे आया की यह लोग पहले बैगलुरु रहते थे जिसे हेतु तसदीकी के लिये एक टीम बैगलौर रवाना की गयी उनके रिश्तेदारो से पूछताछ की गयी जिनके द्वारा बताया गया कि उक्त दोनो आर्थिक रुप से कंगाल हो गये थे

और ये अक्सर किसी ना किसी से पैसे उधारी मे मागते रहते थे फोन मे यह कहते हमारी बहुत स्थिति खराब है हम आत्महत्या भी कर सकते है हमारी मदद करो फिर आज दिनांक 10/04/25 को ITBPPOLICESDRFDDRF डॉग स्क्वाड का सयुक्त रैस्कयू अभियान चलाया गया तो घटना स्थल से लगभग 400 मीटर गहरी खाई मे मृत महिला के संदिग्ध फरार भाई सुनील सेनापति का शव प्राप्त हुआ मत्यु के कारणो की जाच की जा रही है मत्यु का कारण बाद पोस्टमार्टम के ही पता लग पायेगा।

Latest News

चमोली: नीती घाटी के नीती और गमशाली की बहनों ने सीमा पर हिमवीरों की कलाई पर सजाई राखी–

नीती और गमशाली की महिलाओं ने सेना के जवानों की लंबी उम्र और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की...

चमोली: वीबी जी रामजी में ऑफलाइन हाजिरी की मांग, प्रधानों ने भेजा 10 सूत्री ज्ञापन–

नेटवर्क की समस्या का हवाला देकर श्रमिकों की उपस्थिति ऑफलाइन दर्ज कराने की उठाई मांग, मांगें पूरी न...

चमोली: छूटे राज्य आंदोलनकारियों ने कहा, वास्तविक आंदोलनकारी आज भी वंचित–

जिलाधिकारी गौरव कुमार को सौंपे मांगपत्र में विशेष जांच और पुनः परीक्षण की मांग उठाई, कहा, अन्य...

चमोली: गोपेश्वर में संकल्प अ​​भियान के तहत पेड़ों पर महिलाओं ने बांधे रक्षासूत्र–

मिष्ठान वितरण किया गया, चिपको की धरती में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 28 अगस्त 2026:...

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...
error: Content is protected !!