गोपेश्वर। बामन द्वादशी के पावन पर्व पर शुक्रवार को माणा गांव के माता मूर्ति मंदिर में मेले की धूम रहेगी। बृहस्पतिवार को माणा गांव से भगवान घंटाकर्ण बदरीनाथ जी को न्यौता देने के लिए बदरीनाथ धाम पहुंच गए हैं। माता मूर्ति बदरीनाथ जी की माता हैं। भगवान बदरीनाथ ने अपनी माता से प्रतिवर्ष बामन द्वादशी पर उनके मंदिर में पहुंचने का वायदा किया था। दिनभर भगवान बदरीनाथ अपनी माता के सानिध्य में रहेंगे। इस दौरान माणा गांव में मेले का आयोजन होता है। मान्यता है कि बदरीनाथ धाम की माता मूर्ति माणा गांव में निवास करती हैं और माणा से आगे सतोपंथ का क्षेत्र बदरीनाथ जी के पिता के रूप में माना जाता है। शुक्रवार को सुबह अभिषेक पूजा के बाद भगवान बदरीनाथ माता मूर्ति मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगे।
बदरीनाथ जी को न्यौता देने माणा गांव से पहुंचे भगवान घंटाकर्ण, यह है बामन द्वादशी पर धाम में मान्यता–
by laxmi Purohit | Sep 16, 2021 | आस्था, चमोली | 0 comments

Latest News
नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...
जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...
सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके डिमरी...
जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...
सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...
सेवा, सुशासन एवं समर्पण की भावना के साथ शुरू हुआ सेवा पखवाड़ा, पीजी कॉलेज में हुआ कार्यक्रम...
एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी गोपेश्वर/बदरीनाथ, 4 जुलाई 2026: बदरीनाथ...
स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...
