चमोली: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में बालिकाओं का उत्तीर्णझ प्रतिशत बालकों से रहा बेहतर–

by | Apr 19, 2025 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

हाईस्कूल में 94.63 तो इंटर में 90.26 प्रतिशत रहा चमोली का परिणाम, मुख्य ​शिक्षाअ​धिकारी ने दी शुभकामनाएं–

चमोली, 19 अप्रैल 2025: उत्तराखंड परीक्षा परिषद की ओर से शनिवार को दसवीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। दसवीं में जिले में 94.63 जबकि इंटर मीडिएट में 90.26 प्रतिशत छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। छात्राओं का परीक्षा परिणाम छात्राओं के मुकाबले बेहतर रहा है। जिले से 10वीं में 38 जबकि इंटर में दो छात्र-छात्राओं ने मेरिट सूची में स्थान हासिल किया।

चमोली जिले में 10वीं में 4923 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे जिसमें से 4857 परीक्षा में शामिल हुए। जिसमें से 4596 (94.63 प्रतिशत) छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। दसवीं में कुल 2460 बालकों ने परीक्षा दी जिसमें से 2292 (93.17 प्रतिशत) उत्तीर्ण हुए, जबकि 2397 बालिकाओं में से 2304 (96.12 प्रतिशत) उत्तीर्ण हुए। कुल 749 छात्र-छात्राएं हॉनर जबकि 1770 प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।

इंटरमीडिएट में जिले में पंजीकृत 5001 में से 4929 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। जिसमें से 4449 (90.26 प्रतिशत) छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। जिले से 2511 बालकों में से 2264 (90.16 प्रतिशत) उत्तीर्ण हुए। जबकि बालिकाओं में 2418 में से 2185 (90.36 प्रतिशत) छात्राएं उत्तीर्ण हुए। 93 बालक और 240 बालिकाएं हॉनर जबकि 1084 बालक व 1226 बालिकाएं प्रथम श्रेणी के साथ उत्तीर्ण हुए हैं।

हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में चमोली जिले से एमआईसी थराली के आदित्य पुरोहित व आदर्श विद्या मंदिर गुनियाला पोखरी के विनय कुमार ने 491 अंक (98.20 प्रतिशत) प्रदेश की मेरिट सूची में पांचवां जबकि जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। जबकि इंटर में सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की मेघा नेगी ने 473 अंक (94.60 प्रतिशत) के साथ प्रदेश की मेरिट सूची में 12वां जबकि जिले में प्रथम स्थान हासिल किया।

वीं 10वीं में एसवीपीएम इंटर कॉलेज गोपेश्वर की अपर्णा, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गौचर के आरव सेमवाल और श्रीराम चंद्र भट्ट सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर की अंजलि ने संयुक्त रूप 489 अंक (97.80 प्रतिशत) अंकों के साथ जिले में दूसरा जबकि प्रदेश की मेरिट सूची में सातवां स्थान हासिल किया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज थराली की सलोनी ने 487 अंक (97.40 प्रतिशत) अंक लाकर जिले में तीसरा जबकि प्रदेश की मेरिट सूची में नवां स्थान हासिल किया।

वहीं इंटर मीडिएट में सरस्वती विद्या मंदिर गौचर के रिषभ रावत ने 460 अंक (92.00 प्रतिशत) के साथ प्रदेश की मेरिट सूची में 25वां और जिले में दूसरा स्थान हासिल किया।

Latest News

चमोली: समाज हित के कार्यों के लिए चमोली की सेवा और अंकुर संस्थाएं सम्मानित–

पर्यावरण, गौ सेवा और जड़ी-बूटी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला सम्मान...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मेरा भारत चमोली के तत्वावधान में आठ विधाओं में हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को...

चमोली: किमाणा में फिर बरसा मलबा, दहशत में बीती ग्रामीणों की रात–

भारी बारिश के बाद खेतों और रास्तों में फैली मिट्टी, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी; सुरक्षा के स्थायी...

चमोली: दो माह में ही टूटा पिछले सीजन का रिकॉर्ड, फूलों की घाटी में उमड़े पर्यटक–

16,462 पर्यटक पहुंचे, वन विभाग को 30.35 लाख रुपये का राजस्व; बारिश के बाद फिर गुलजार हुई विश्व धरोहर...

चमोली: पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर संचालन पर जोर, जिलाधिकारी ने पीपीपी मॉडल अपनाने के दिए निर्देश–

स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देते हुए पीपीपी मॉडल से विकसित होंगी पर्यटन परिसंपत्तियां-- गोपेश्वर, 02...

चमोली: बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में 144 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच–

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में आयोजित हुआ बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य ​शिविर, ग्रामीणों को मिली...

चमोली: जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की–

निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में मशीनरी तैनात...

चमोली: न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा खेल महाकुंभ-2026 का आयोजन–

एक सितंबर से खेल महाकुंभ-2026 का आगाज, खिलाड़ियों से पंजीकरण की अपील-- गोपेश्वर, 01 अगस्त 2026: जनपद...

चमोली: पीजी कॉलेज गोपेश्वर में पहाड़ी फूड फेस्टिवल, पारंपरिक व्यंजनों ने मोहा मन–

'अपणु खाणु-अपणु लगाणु, अपणी संस्कृति अपणी पच्छयाण' थीम पर बीएड विभाग का आयोजन-- गोपेश्वर, 01 अगस्त...
error: Content is protected !!