चमोली: सुबह सुबह गुलदार ने महिला पर किया हमला, चिल्लाने पर भागा–

by | Apr 20, 2025 | चमोली, वन्यजीव | 0 comments

गले पर पंजे के निशान पड़े, पांच टांके लगे, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, वन विभाग की टीम भी पहुंची–

गोपेश्वर, 20 अप्रैल 2025: दशोली विकास खंड के गांवों में गुलदार की दहशत बनीं हुई है। ग्रामीण अपने रोजमर्रा के कार्यों के लिए भी नहीं जा पा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार को गांव में ही कई बार घूमते हुए देखा गया है। उन्होंने केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग से गांव में टीम भेजकर पिंजरा लगाने की मांग उठाई है।

दशोली विकास खंड के नैलकुड़ाव गांव में रविवार को सुबह 5 बजकर 45 मिनट पर गांव की हीरा देवी पत्नी रघुवीर सिंह रावत, उम्र 42 वर्ष घर के ही समीप शौचालय की ओर जा रही थी, तभी यहां घात लगाकर बैठे गुलदार ने हीरा देवी पर हमला कर दिया। महिला के चिल्लाने पर गुलदार भाग गया। बताया गया कि ये दो गुलदार हैं, जहां क्षेत्र में ही घूम रहे हैं। ग्रामीणों ने महिला को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती किया है। महिला के गले पर गुलदार के पंजों के निशान पड़ गए हैं। गले पर पांच टांके भी लगे हैं।

डॉ. दीपक नेगी और डॉ. अ​श्विनी गोस्वामी ने महिला का ट्रीटमेंट किया। डॉ. अ​श्विनी ने कहा कि गले में फ्रेक्चर है कि नहीं, इसके लिए गले का एक्सरे करना पड़ेगा। गुलदार की धमक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

केदारनाथ वन प्र्रभाग के दरोगा अनूप कुमार पंवार भी टीम के साथ गांव में पहुंचे। परिजनों ने मुआवजा देने के लिए कहा। वन विभाग को सरपंच विरेंद्र असवाल ने घटना की सूचना दी। सरपंच ने कहा कि जिस स्थान पर गुलदार ने महिला पर हमला किया है यह आम रास्ता है। स्कूली बच्चे, कामकाजी लोग और महिलाएं खेतों में भी इसी रास्ते से जाती हैं। इस घटना से लोग अपने घरों में दुबके हुए हैं। नैल-कुड़ाव गांव में 145 परिवार निवास करते हैं।

Latest News

चमोली: तकनीकी विशेषज्ञों ने दी हथकरघा और स्वरोजगार की जानकारी–

पेंटिंग प्रतियोगिता में आयुष रावत ने हासिल किया प्रथम स्थान-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2026: राजकीय इंटर...

चमोली में गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता, भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला फूंका–

प्रदेश सरकार पर लगाया सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप, जमकर की सरकार के ​खिलाफ नारेबाजी...

चमोली: गोपेश्वर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों ने लिया हिस्सा–

देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2024:...

चमोली: तमक नाले में राहत-बचाव कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

हवाई एवं स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, विशेषज्ञ संस्थान करेगा फ्लैश फ्लड के...

उम्मीद जगी: प्राथमिक शिक्षक संगठन अगस्त्यमुनि के शाखा मंत्री गिरिजेश सेमवाल ने जताया ​शिक्षामंत्री का आभार–

वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद, टीईटी को लेकर शिक्षकों में जगी राहत की...

चमोली: तमक नाले से हुए नुकसान का जल्द मिले काश्तकारों को मुआवजा–

पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता डॉ. उदय सिंह रावत ने मौके पर जाकर प्रभावित काश्तकारों से की मुलाकात...

आफत: यमुनोत्री हाईवे पर मलबा आने से आवाजाही बंद–

राना चट्टी और जंगल चट्टी बनास के पास सड़क बाधित, हाईवे खोलने में जुटी टीमें-- बड़कोट। मध्य रात्रि...

uttrakhand: सीएम धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखंड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी–

97 दिनों से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ निवासी आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की, सुरक्षित घर...

चमोली: तमक नाले में ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई मोटर मार्ग तैयार, वाहनों की आवाजाही हुई सुचारु–

तमक नाले में युद्धस्तर पर मार्ग बहाली, वाहनों की आवाजाही शुरू; दूसरे दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी...
error: Content is protected !!