चमोली: लोक निर्माण विभाग की लापरवाही, 15 साल के इंतजार के बाद सड़क पर बिछा डामर चार दिन में ही उखड़ा–

by | Apr 22, 2025 | चमोली, सड़क | 0 comments

डुंगरी गांव का है मामला, जिला​धिकारी से मिले ग्रामीण, अब होगी डामरीकरण की जांच–

गोपेश्वर, 22 अप्रैल 2025: दशोली ब्लॉक के डुंगरी गांव को यातायात से जोड़ने वाली सड़क पर पंद्रह साल के लंबे इंतजार के बाद अब डामरीकरण शुरू हो गया है, लेकिन ठेकेदार और लोक निर्माण विभाग के अ​धिकारियों की मिलीभगत से डामरीकरण कार्य की घटिया गुणवत्ता के कारण ग्रामीण परेशान हैं। सड़क पर बिछाया डामर चार दिन में ही उखड़ने लगा है। यानि सरकारी धन का खुलेआम दुरुपयोग किया जा रहा है।

सोमवार को ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से भेंट कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कहा कि वे पिछले 15 सालों से सड़क सुधारीकरण कार्य के साथ ही डामरीकरण की मांग कर रहे थे। लेकिन लोनिवि ने अब डामर बिछाने का काम शुरू तो किया तो यह बिछाते ही उखड़ने लगा है।

डुंगरी गांव के ग्रामीणों ने विगत वर्ष सड़क पर डामरीकरण की मांग को लेकर बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव का बहिष्कार भी किया था। उसके बाद प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने डुंगरी पहुंचकर ग्रामीणाें को शीघ्र सड़क सुधारीकरण और डामरीकरण का आश्वासन दिया था।

ग्रामीण रविंद्र सिंह झिंक्वाण, महेंद्र सिंह, सुबोध सिंह, विनोद लाल आदि का कहना है कि कई बार मांग करने के बाद अब सड़क पर डामर बिछ रहा है, लेकिन डामरीकरण की घटिया गुणवत्ता के कारण यह उखड़ने लगा है। ग्रामीणों ने जिला​​धिकारी से डामरीकरण कार्य की जांच की मांग उठाई है। जिस पर जिला​धिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने डामरीकरण कार्य की जांच का आश्वासन ग्रामीणों को दिया है। इसके लिए विभाग को शासन से करीब एक करोड़ रुपये भी स्वीकृत हुए हैं। लेकिन डामरीकरण में घटिया सामग्री का प्रयोग कर सरकारी धन को ठिकाने लगाने का काम किया जा रहा है।

Latest News

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...

बनाला परियोजना का पाइप फटा, टरवाइन और जनरेटर में घुसा पानी व मलबा–

पानी के रिसाव की सूचना पर प्रशासन ने दिखाई तत्परता, मार्ग तत्काल सुचारू-- गोपेश्वर, 29 सितंबर 2029:...

चमोली में छात्रसंघ चुनाव: गोपेश्वर में एनएसयूआई की बंपर जीत–

ज्योतिर्मठ में एबीवीपी, पोखरी में आर्यन और नंदानगर में एनएसयूआई ने लहराया परचम-- गोपेश्वर, 30 सितंबर...

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...
error: Content is protected !!