चमोली: उत्तराखंड प​ब्लिक स्कूल गोपेश्वर के छात्रों ने कैनवास पर उतारे प्रकृति के रंग–

by | Apr 22, 2025 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

स्कूल प्रांगण से गोपेश्वर के गोपीनाथ मंदिर परिसर तक निकाली जागरुकता रैली, पर्यावरण संरक्षण का संदेश–

गोपेश्वर, 22 अप्रैल 2025: मंगलवार को पृथ्वी दिवस पर दिल्ली बाल भवन और उत्तराखंड पब्लिक स्कूल गोपेश्वर के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को स्कूली बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण और पृथ्वी को बचाने का संदेश देने के लिए जागरुकता रैली आयोजित की। इस दौरान विद्यालय में कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित हुई।

प्रधानाचार्य अरुणा रावत और बाल भवन के निदेशक विनोद रावत के नेतृत्व में बच्चों ने विद्यालय परिसर से गोपीनाथ मंदिर परिसर तक जागरुकता रैली निकाली। हाथ में तख्तियां लेकर बच्चों ने पृथ्वी के संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान स्लोगन लेखन के प्राथमिक वर्ग में उर्वशी प्रथम, शिवांश व अनयमैखुरी द्वितीय तथा अक्षत, अराध्य, दीप्ति व अयांस राणा तृतीय रहे।

जूनियर वर्ग में गौरव, अंकिता क्रमश: प्रथम व द्वितीय रहे, जबकि नविका, अराध्य पाल और श्रृष्टिगड़िया तृतीय रहे। सीनियर वर्ग में निहारिका, आयुष रावत व करन क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे।

इधर, जिला न्यायालय परिसर गोपेश्वर में विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से सफाई अभियान चलाया गया। प्राधिकरण के अध्यक्ष/जिला एवं सत्र न्यायाधीश विंध्याचल सिंह के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर प्राधिकरण के सचिव पुनीत कुमार, मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट छवी बंसल के साथ ही अधिवक्तागण मौजूद रहे।

Latest News

सड़क पर फूट पड़ा तीन गांवों के ग्रामीणों का गुस्सा, जीआईसीचौनघाट में विज्ञान संकाय शुरु करने की उठाई मांग–

विज्ञान विषय शुरू करने की मांग को लेकर आंदोलित हैं ग्रामीण, बेमियादी अनशन किया शुरू-- नंदानगर, 25 मई...

हक की लड़ाई: पुरानी पेंशन बहाली को भरी हुंकार, कहा, 60 साल की सेवा के बाद भी पेंशन क्यों नहीं–

ढोल-दमाऊं के साथ सड़कों पर उतरे हजारों ​शिक्षक, पुरानी पेंशन को बताया अपना हक-- कर्णप्रयाग: पुरानी...

चमाेली: सरकारी विद्यालयों में घट रही छात्र संख्या, चमोली में 15 प्राथमिक विद्यालय हो गए बंद–

नौ साल में 13 हजार और एक साल में 3500 छात्र हुए कम, ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूल सबसे ज्यादा...

चमोली: फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ावना​ग्नि का हादसा–

एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर के समीप जंगल में लगी आग पर पाया काबू...

चमोली: लाखों में पहुंच रही तीर्थयात्री, पेट्रोल पंपों पर तेल समाप्त, तीर्थयात्री और स्थानीय लोग परेशान–

यात्रा मार्ग पर ​स्थित पेट्रोल पंप होने लगे खाली, कई जगहों पर पंपों में लगे तेल समाप्त के बोर्ड...

जय बदरीविशाल: बदरीनाथ नगर पंचायत को मिली अत्याधुनिक हाईटेक एंबुलेंस, श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत–

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने वर्चुअल माध्यम से किया एंबुलेंस का शुभारंंभ, डीप फ्रीजर मोर्चरी कंपार्टमेंट...

चमोली: केंद्रीय गृह सचिव ने वाइब्रेंट विलेज और धार्मिक पर्यटन विकास पर दिया जोर–

रुद्रनाथ ट्रैक को विकसित करने और स्थानीय लोगों की आर्थिकी मजबूत करने पर रहा फाेकस-- गोपेश्वर, 23 मई...

आस्था: पंच प्यारों के साथ हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ हजारों श्रद्धालुओं का जत्था–

सबद कीर्तन और अरदास के बाद रवाना हुए श्रद्धालु, उत्साह उमंग आस्था के साथ घांघरिया पहुंचे श्रद्धालु...

चमाेली:सड़क किनारे खड़े डंपर पर लगी आग, पुलिस ने बुझाई–

डंपर का अ​धिकांश हिस्सा जल गया, पिछले नौ दिनों से सड़क किनारे खड़ा था डंपर-- चमोली, 22 मई 2026:...
error: Content is protected !!