चमोली: गोपेश्वर में तीन दिन और झेलनी पड़ेगी पेयजल किल्लत, टेंकर से होगी जलापूर्ति–

by | Apr 25, 2025 | चमोली, पेयजल | 0 comments

पढ़ें, कहां आ रही अमृत गंगा पेयजल योजना के सुधारीकरण कार्य में दिक्कत, जल निगम कर रहा सुधारीकरण कार्य–

गोपेश्वर, 25 अप्रैल 2025: गोपेश्वर नगर क्षेत्र के लिए सप्लाई हो रही अमृत गंगा पेयजल योजना पर अभी भी सुधारीकरण का काम जारी है। मंडल के समीप योजना के पाइप लगातार पानी के प्रेशर से फट रहे हैं। जिससे कार्य करने में जल निगम के कर्मियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अभी तीन दिन और नगरवासियों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ेगा। जल संस्थान द्वारा इस बीच टैंकरों से पानी की आपूर्ति कराई जाएगी।

जल संस्थान के अधिक्षण अभियंता सुशील कुमार सैनी ने बताया कि लाइन सुधारीकरण का कार्य तीन दिन और चलेगा। उसके बाद आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी। तब तक लोगों को पेयजल आपूर्ति कराने के लिए पांच टैंकर लगाए गए हैं, जिनसे पुराने पेट्रोल पंप से लेकर हल्दापानी तक पानी पहुंचाया जा रहा है। गोपेश्वर मंदिर मार्ग, मुख्य बाजार, पटियालधार, हल्दापानी और नैग्वाड़ क्षेत्र में पानी की हमेशा किल्लत बनीं रहती है।

अमृत गंगा पेयजल योजना बार-बार दिक्कत खड़ी कर देती है। जिसे देखते हुए इसका सुधारीकरण कार्य किया जा रहा है। जल संस्थान के अ​धिकारियों ने तीन दिन बाद सुचारु पेयजल सप्लाई का दावा किया है। हालांकि सुधारीकरण कार्य के दौरान रात को पूर्व की भांति पानी की सप्लाई चालू रहेगी।

Latest News

उम्मीद जगी: प्राथमिक शिक्षक संगठन अगस्त्यमुनि के शाखा मंत्री गिरिजेश सेमवाल ने जताया ​शिक्षामंत्री का आभार–

वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद, टीईटी को लेकर शिक्षकों में जगी राहत की...

चमोली: तमक नाले से हुए नुकसान का जल्द मिले काश्तकारों को मुआवजा–

पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता डॉ. उदय सिंह रावत ने मौके पर जाकर प्रभावित काश्तकारों से की मुलाकात...

आफत: यमुनोत्री हाईवे पर मलबा आने से आवाजाही बंद–

राना चट्टी और जंगल चट्टी बनास के पास सड़क बाधित, हाईवे खोलने में जुटी टीमें-- बड़कोट। मध्य रात्रि...

uttrakhand: सीएम धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखंड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी–

97 दिनों से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ निवासी आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की, सुरक्षित घर...

चमोली: तमक नाले में ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई मोटर मार्ग तैयार, वाहनों की आवाजाही हुई सुचारु–

तमक नाले में युद्धस्तर पर मार्ग बहाली, वाहनों की आवाजाही शुरू; दूसरे दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी...

चमोली: जनता मिलन में 37 शिकायतें पहुंचीं, एडीएम ने त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश–

बैरागना में बरसाती नाले की समस्या का मुद्दा उठा, ग्राम प्रधान सृष्टि राणा ने पुल निर्माण और बालखिला...

कार्यभार: चमोली के तीन प्रमुख वन प्रभागों में नव नियुक्त उप वन संरक्षकों ने संभाला कार्यभार–

चमोली जनपद में एक राष्ट्रीय पार्क और कई हेक्टेयर तक फैला है वन प्रभाग, केदारनाथ और बदरीनाथ तक है...

चमोली: चीन सीमा क्षेत्र की नीती घाटी में भारी बारिश से तमक नाला उफनाया, वैली ब्रिज बहा, एक लापता–

नाले में कागज की नाव जैसे बहा वैलि ब्रिज, प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना...
error: Content is protected !!