चमोली: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में थाना पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार–

by | Apr 27, 2025 | चमोली, दुष्कर्म | 0 comments

छह माह की गर्भवती है पीड़िता, तबियतबिगड़ने पर परिजनों को चला पता, महिला उपनिरीक्षक को सौंपी जांच —

गोपेश्वर, 27 अप्रैल 2025: गोपेश्वर थाना पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला उपनिरीक्षक को मामले की जांच सौंप दी गई है।

नाबालिग छह माह की गर्भवती है। गोपेश्वर थाने से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता की मां ने गोपेश्वर थाने में शनिवार को शिकायत दर्ज कराई कि उनकी नाबालिग बेटी के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया है। बताया कि लड़की काफी दिन से पेट में दर्द की शिकायत कर रही थी, उसे अस्पताल लेकर आए तो डाक्टरों ने अल्ट्रासाउंड कराया, जिसमें वह छह माह की गर्भवती निकली।

पूछताछ में पीड़िता ने नितिन, उम्र 21 साल, निवासी ग्राम लासी, चमोली का नाम उजागर किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शिकायत पर पोक्सो अधिनियम के तहत 26 अप्रैल को मामला दर्ज कर जांच महिला उपनिरीक्षक को सौंपी गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। रविवार को उसे गोपेश्वर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है।

Latest News

कार्रवाई: नशे में वाहन चलाना पड़ा अगस्त्यमुनि के युवा को भारी–

बिना डीएल और जरूरी दस्तावेजों के वाहन दौड़ा रहा चालक गिरफ्तार, वाहन सीज-- पोखरी (चमोली)। सड़क...

चमोली: पुलिस स्मृति दिवस पर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि–

पुलिस लाइन में पुष्पचक्र अर्पित कर दो मिनट का रखा मौन-- गोपेश्वर। राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर...

चमोली: दुर्गम गांवों में नुक्कड़ नाटकों से सरकारी योजनाओं की अलख–

अक्षत नाट्य संस्था के कलाकार लोकगीतों और नाटकों के जरिए ग्रामीणों को कर रहे जागरूक-- गोपेश्वर/देवाल।...

जय बदरीविशाल: 16 नवंबर को रात 9:37 बजे बंद होंगे बदरीनाथ मंदिर के कपाट–

विजयदशमी पर घोषित हुई कपाट बंद होने की तिथि, 12 नवंबर से शुरू होंगी पंच पूजाएं-- बदरीनाथ। विजयदशमी...

आस्था: 251 साल बाद नौ माह की बन्याथ यात्रा पर निकलीं मां चंडिका–

शरदोत्सव मेला मंच पर पहुंची देवी की यात्रा, भक्तों को दिया आशीर्वाद पोखरी (चमोली)। चमेठी गांव की मां...

चमोली: भाई की शादी में जा रही बहनों के गहने हुए गुम, पुलिस ने रात एक बजे बैग खोजकर जीता परिवार का दिल–

खुशियों भरे सफर में छा गई चिंता, गुम हो गए ​थे₹14 लाख के जेवर, पुलिस ने ढूंढकर दिए-- चमोली। शादी की...

चमोली: शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हुए रुद्रनाथ भगवान–

देवलधार के ज्वाला देवी मंदिर में भोग पूजा के बाद गोपेश्वर के गोपीना​थ मंदिर पहुंची डोली, अब छह माह...

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...
error: Content is protected !!