हक की लड़ाई: पैक्स कर्मचारी सेवा नियमावली में शामिल होंगे परिषद के सुझाव, कार्यबहिष्कार स्थगित–

by | May 2, 2025 | देहरादून, ब्रेकिंग | 0 comments

देहरादून, 02 मई 2025: प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पैक्स कर्मचारी सेवा नियमावली 2025 में कर्मचारी परिषद के सुझाव सम्मलित करने का आश्वासन दिया है, इसी के बाद नियमावली को सार्वजनिक करने की बात कही है। इस पर परिषद ने अपना कार्य बहिष्कार का निर्णय वापस ले लिया है। पिछले कई दिनों से चल रहा कार्मिकों का आंदोलन भी फिलहाल थम गया है। शुक्रवार को हुई पैक्स कर्मचारी संगठन की बैठक में यह निर्णय लिया गया है।

पैक्स कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड ने अपनी वि​भिन्न मांगें सरकार के सम्मुख रखी हैं, जिसमें कहा गया कि

नियमावली को 2025 तक कार्यरत सचिवों, कार्मिकों पर लागू न किया जाए, वेतन भत्तों के भुगतान की जिम्मेदारी नियंत्रक को दी जाए, कैडर फंड की व्यवस्था में राज्य सरकार अंशदान करें, स्थानांतरण नीति में सुधार किया जाए, वेतन, ग्रेच्युअटी, नकदीकरण राज्य सरकार के वेतनमान/मानकों के अनुसार देय हो, सहकारी समितियों की स्वायतता को बरकरार रखा जाए।

बता दें कि प्रदेश के समस्त सचिव/कार्मिक एक मई को मियांवाला पहुंचे। निंबधक कार्यालय कूच से पहले एक निजी भवन के हॉल में बैठक आयोजित हुई। यहां नियमावली के विरोध में कर्मियों ने जमकर नारेबाजी की, इस बीच सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत मौके पर पहुंचे, कार्मिकों ने उनका जोरदार स्वागत किया, प्रदेश के अध्यक्ष हर्षम​णि नौटियाल ने सहकारिता मंत्री के सम्मुख नियमावली की खामियों को विस्तृत रुप से रखा गया, सहकारिता मंत्री ने कार्मिकों को सहकारिता की रीढ़ कहकर संबो​​धित किया।

मंत्री ने कार्मिकों के प्रचंड आंदोलन को देखते हुए नियमावली की अ​धिसूचना को रोकते हुए परिषद के सुझाव के पूर्ण रुप से इसमें सम्मलित करने के उपरांत पुन: कैबिनेट में लाने तथा अ​धिसूचित करने का विश्वास दिलाया गया, तत्काल निबंधक कार्यालय द्वारा आदेश पारित कर अपर निबंधक सहकारी समितियां ईराउप्रेती की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया,

जिसमें एमपी त्रिपाठी, संयुक्त निबंधक सहकारी समितियां उत्तराखंड, नाबार्ड के एक प्रतिनि​धि, पैक्स कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष, तथा उनके द्वारा नामित दो सदस्य इस कमेटी के सदस्य बनाए गए। संयुक्त परिषद को धरना स्थल पर पत्र प्राप्त होने के उपरांत सर्वसम्मति से अगली बैठक तक कार्यबहिष्कार को स्थगित किया गया। समयबद्ध संशोधन न होने पर संयुक्त परिषद पुन: कार्य बहिष्कार/हड़ताल संबंधी निर्णय लेगी।

Latest News

चमोली: नंदानगर-थराली में आपदा पुनर्वास कार्यों की समीक्षा, जिलाधिकारी ने बढ़ाई कार्यों की रफ्तार–

जिला​धिकारी और थराली विधायक की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक, पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए...

चमोली: जैठ पूजे परंपरा के तहत बामणी गांव पहुंचे श्री कुबेर जी, नंदा व उर्वशी माता मंदिरों में हुई पूजा-अर्चना–

बदरीनाथ धाम में रहा उत्साह, आस्था का माहौल, श्रद्धालुओं ने भजनों की दी शानदार प्रस्तुतियां-- श्री...

चमोली: जंगल जा रही महिला पर भालू का हमला, गंभीर घायल

कुंडबगड़ गांव के पास हुई घटना, प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर-- नंदानगर, 11 जून 2026: नंदानगर...

चमोली: विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी में लापता पर्यटक की तलाश में जुटी वन विभाग व पुलिस टीम–

फूलों की घाटी में जाने के बाद से गायब है फरीदाबाद का पर्यटक-- ज्योतिर्मठ, 11 जून 2026: विश्व...

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...

जख्मी पड़ी निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क, जरा सुध लो डीएम साब–

एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 को किया रवाना–

नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...
error: Content is protected !!