भेंट वार्ता: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की केंद्रीय वन पर्यावरण मंत्री से की भेंट, कई विषयों पर हुई वार्ता–

by | May 8, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

गौरीगंगा पर प्रस्तावित 20 एमवी की जल विद्युत परियोजना निर्माण, रोपवे सहित कई मुद्दों पर हुई सकारात्मक बातचीत–

देहरादून, 08 मई 2025: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से भेंट कर राज्य हित में गौरीगंगा नदी पर प्रस्तावित 120 एमवी की सिरकारीभ्योलरूपसियाबगड़ जलविद्युत परियोजना निर्माण के लिए पर्यावरण स्वीकृति एवं वन भूमि हस्तांतरण को स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से त्रिवेणी घाट, ऋषिकेश से नीलकंठ महादेव मंदिर तक रोप वे निर्माण के लिए राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड (एनबीडब्ल्यूएल) की आगामी बैठक में स्वीकृति प्रदान करने और चौरासी कुटिया (बीटल्स आश्रम) के पुनरुद्धार हेतु भी केंद्र सरकार से सहयोग का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में वनाग्नि की घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए कैंपा(क्षतिपूरक वनीकरण निधि प्रबंधन एवं योजना प्राधिकरण) योजना के अंतर्गत 404 करोड़ रुपये की विशेष सहायता की मांग भी की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हमारी सरकार इकोलॉजी और इकोनॉमी के समन्वय के साथ कार्य कर रही है। उक्त परियोजनाओं के निर्माण से प्रदेश की आधारभूत संरचनाएं सुदृढ़ होगी साथ ही आमजन को भी राहत मिलेगी। सभी परियोजनाओं पर सकारात्मक आश्वासन देने के लिए उन्होंने केंद्रीय मंत्री का आभार जताया।

Latest News

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने पूर्ति अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...

चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के जनप्रतिनि​​धियों ने टीएचडीसी और एचसीसी पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप–

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...

आस्था: त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा–

ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...

रेस्क्यू: डैम साइड क्षेत्र में खाई में गिरे व्यक्ति का एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू, शव बरामद–

नई टिहरी, 14 अप्रैल 2026: पोस्ट कोटी कॉलोनी से उप निरीक्षक नरेंद्र राणा के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम...

गुप्तकाशी के जाख देवता मंदिर में आज धधकते अंगारों में नृत्य करेंगे जाख देवता–

इस अदभुत दृश्य को बढ़ी संख्या में पहुंचते हैं श्रद्धालु, देवशाल गांव के विंदवासिनी मंदिर से देव...

चमोली: नंदप्रयाग में दो दिवसीय बैसाखी मेला संपन्न, महिलाएं हुई सम्मानित–

कलश साहि​त्यिक संस्था की ओर से आयोजित किया गया कवि सम्मेलन, भाषा के संरक्षण पर दिया जोर-- नंदप्रयाग।...
error: Content is protected !!