दुश्साहस: महिला के कानों से कुंडल खींचने की को​शिश कर रहा था नेपाली मजदूर, महिलाओं ने जमकर की धुनाई–

by | May 9, 2025 | चोरी, रूद्रप्रयाग | 0 comments

नाती को स्कूल में छोड़कर वापस लौट रही थी महिला, नेपाली मजदूर ने की कुंडल खींचने की को​शिश, महिला के चिल्लाने पर भागा–

अगस्त्यमुनि, 09 मई 2025: चंद्रापुरी क्षेत्र में एक नेपाली मजदूर ने महिला के कानों से कुंडल खींचने की को​शिश की। बताया जा रहा है कि नेपाली ने महिला का मुंह दबाकर कुंडल चोरी करने की भरकशको​शिश की। महिला के चिल्लाने पर वह भाग गया। बाद में लोग उसे पकड़ कर लाए।

तब महिलाओं ने मजदूर की जमकर जूतों से पिटाई की। मामला शुक्रवार को तब घटित हुआ, जब एक महिला अपने नाती को स्कूल भेजकर वापस घर लौट रही थी। महिला को अकेले देखकर नेपाली मजदूर ने महिला को दबोचा और उसके कानों के कुंडल चोरी करने की को​शिश की।

महिला के चिल्लाने पर मजदूर भाग गया। लोगों ने क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे चेक किए। नेपाली मजदूर का हुलिया पता करने पर उसे कालीमठ से पकड़ा गया और चंद्रापुरी लाया गया। महिलाओं ने उसकी जमकर धुनाई की। जिसके बाद उसे थाना अगस्त्यमुनि में पुलिस के हवाले कर दिया गया।

error: Content is protected !!