गोपेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का चमोली जनपद कार्यक्रम प्रस्तावित है। वे आगामी 23 सितंबर को गोपेश्वर पहुंचेंगे और अधिकारियों की बैठक भी लेंगे। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि विकास योजनाओं के लोकापर्ण एवं शिलान्यास के लिए निर्धारित प्रारूप में रिपोर्ट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री घोषणा के तहत जो कार्य पूर्ण हो चुके है उनको भी इसमें शामिल किया जाए। लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि सड़क निर्माण हेतु वन भूमि हंस्तातरण के जो प्रस्ताव लंबित है उनको शीघ्र पूरा करें। जो नही हो सकते है उसका स्पष्ट कारण सहित रिपोर्ट उपलब्ध करें। कहा कि अनावश्यक रूप से कोई भी प्रकरण विभागीय स्तर पर लंबित न रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसी कोई समस्या जिसका समाधान शासन स्तर से होना है उसकी विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, वीर चन्द्र सिंह गढवाली पर्यटन स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सर्जन कार्यक्रम सहित कृषि, उद्यान, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन आदि विभिन्न विभागीय योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को कार्यक्रम के दौरान भी ऋण वितरण किया जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को विभागीय योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट आज ही उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान, डीएफओ आशुतोष सिंह, संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिनव शाह, सीएमओ केके अग्रवाल सहित समस्त विभागों के अधिकारी मौजूद थे। प्रसाशन मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों में भी जुट गया है।
मुख्यमंत्री धामी पहुंच रहे गोपेश्वर, लेंगे अधिकारियों की बैठक, लेंगे विकास योजनाओं की जानकारी–
by laxmi Purohit | Sep 18, 2021 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

Latest News
बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...
दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...
कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...
नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...
टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...
दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...
माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...
तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
