पंच प्यारों की अगुवाई में खुले हेमकुंड साहिब के कपाट, जो बोले सो‌ निहाल के जयकारे गूंजे–

by | Sep 18, 2021 | आस्था, चमोली | 0 comments

हेमकुंड साहिब के कपाट शनिवार को विधिविधान के साथ श्रद्घालुओं के लिये खोल दिये गये है। कपाट खुलने के दौरान 80 श्रद्घालु मौजूद रहे। इस दौरान सभी श्रदालुओं ने पहली अरदास में भाग लिया। शनिवार को 9 बजे पंच प्यारों की अगुवाई में सचखंड से गुरुग्रंथ साहिब को दरवार साहिब में लाया गया। इसके बाद सुखमणी का पाठ, शबद किर्तन ,ओर इस साल की पहली अरदास हुई। हेमकुड टस्ट के उपाध्यक्ष नरेन्द्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि एक दिन में एक हजार श्रद्घालु हेमकुंड में मत्था टेक सकते है। उन्होने कहा कि सभी श्रद्घालु ऋषिकेश गुरुद्वारे में अपना पंजीकरण कराकर पास लेकर ही प्रस्थान करे।सरकार की जो यात्रा गाइड लाइन है उन नियमों का पालन करे। उन्होने कहा कि यात्रा समाप्ति की तारीख टस्ट द्वारा अभी निश्चित नहीं कि गई है। मौसम को देखकर बाद में फैसला लिया जायेगा। पूरा प्रयास किया जायेगा कि यात्रा को लम्बे समय तक जारी रखा जायेगा, जिससे हेमकुुड साहिब आने वाले सभी श्रद्घालु दर्शन कर सके। हेमकुंड साहिब का कार्यक्रम–सुबह 9:00 बजे  पंच प्यारे  की अगुवाई में गुरु ग्रंथ साहब को सचखंड श्री दरबार साहिब के लाया गया,इसके बाद दरबार साहिब में ग्रन्थि कुलवंत सिंह ने गुरुग्रंथ साहिब का प्रकाश करने के  उपरांत सुखमणि साहब का पाठ किया, चंडीगढ़ से अरविंदर सिंह की टीम ने शबद कीर्तन किया, उसके बाद 12:15 बजे इस साल की पहली अरदास पढ़ी गई। दोपहर 12:30 बजे हुक्मनामा लेकर आज से यात्रा आरंभ कर दी गई है। दिल्ली ,चंडीगढ़ ,पंजाब से 70 से 80 श्रदालुओं ने मत्था टेका। 

Latest News

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...
error: Content is protected !!