चमोली: यहां दिन दहाड़े घूम रहा भालू, लोगों में दहशत–

by | May 18, 2025 | चमोली, वन्यजीव | 0 comments

वन विभाग की टीम ने शुरू की क्षेत्र में गश्त, भालू की गतिविधि पर रखी जा रही नजर, कई जगहों पर आबादी क्षेत्र में पहुंच रहा भालू–

चमोली, 18 मई 2025: चमोली जनपद में कई जगहों पर भालू दिन दहाड़े आबादी क्षेत्रों में घूम रहा है। जोशीमठ के साथ ही नंदानगर, दशोेली क्षेत्र के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में भालू से लोग दहशत में हैं। जोशीमठ में भालू की गतिविधि पर नजर रखने के लिए वन विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है।

नगर के विभिन्न वार्डों में दिन दहाड़े भालू घूमता नजर आ रहा है। इससे नगर के लोगों में खौफ बना हुआ है। पिछले कुछ सालों से ज्योतिर्मठ क्षेत्र में भालू की दहशत बनी रहती है। पिछले साल भालू के बच्चे का सिर कनस्तर में भी फंस गया था। इ

स बार फिर भालू नगर के आसपास दिख रहा है। आसपास झाड़ियां होने के चलते उसे छिपने के लिए आसान जगह मिल रही है। शनिवार को लोगों ने सिंहधार वार्ड, मनोहर बाग वार्ड और रविग्राम वार्ड में भालू को घूमते हुए देखा है।

नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के वनक्षेत्राधिकारी गौरव नेगी ने बताया कि भालू पर नजर रखने के लिए टीम गठित की गई है। टीम क्षेत्र में सर्च अभियान भी चला रही है। इधर, नंदानगर क्षेत्र के सुदूरवर्ती गांवों में भालू दिन में भी खेतों में दिखाई दे रहा है। लोगों का कहना है कि भालू की डर से महिलाएं खेतों में भी नहीं जा पा रही हैं।

Latest News

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...

चमोली: पेयजल लाइन की मरम्मत करने गए युवक की खाई में गिरने से मौत–

दूरस्थ गांव प्राणमति की घटना, पहाड़ी से पत्थर गिरने से बिगड़ा संतुलन-- नंदानगर (चमोली)। नंदानगर के...

चमोली के देवी मंदिरों में आज से गूंजेंगे मां के जयकारे–

सिद्धपीठ कुरुड़, बदरीनाथ धाम और अनसूया माता मंदिर में होंगे नवरात्र अनुष्ठान, देवी मंदिर सजने लगे...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद, पांच हजार श्रद्धालु बने साक्षी–

गुरु ग्रंथ साहिब जी को सत्कार सहित शीतकालीन निवास सचखंड पहुंचाया, पाकिस्तान से आए 48 श्रद्धालुओं ने...

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...
error: Content is protected !!