आपदा: विजयनगर गदेरे के तेज बहाव में बहे कई दोपहिया वाहन, आधे घंटे की बारिश ने बरपाया कहर–

by | May 24, 2025 | आपदा, रूद्रप्रयाग | 0 comments

क्षेत्र में भारी बारिश से सहम उठे लोग, बादलों की तेज गर्जना के साथ हुई बारिश–

अगस्त्यमुनि, 24 मई 2025: शुक्रवार को देर रात हुई भारी बारिश से अगस्त्यमुनि मेन बाजार में बह रहे गदेरे में बाढ़ जैसी ​स्थिति उत्पन्न हो गई। इस गदेरे के बहाव में कई दोपहिया वाहन बह गए। यह सभी वाहन सड़क किनारे खड़े थे। जनपद के अन्य क्षेत्रों में भी तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई।

मध्य रात्रि के बाद लगभग डेढ़ बजे से बादलों की तेज गर्जना के साथ तेज बारिश हुई। आधे घंटे से अ​धिक समय तक हुई मूसलाधार बारिश से विजयनगर गदेरा अपने ऊफान पर आ गया, जिससे रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर किनारे खड़े दस से अ​धिक दोपहिया वाहन, जिसमें स्कूटी व मोटरसाइकिल शामिल हैं, पानी के बहाव में बहते हुए मंदाकिनी नदी किनारे तक पहुंच गऐ। इतना सही रहा कि घटना रात की रही।

दिन-दोपहर को यह मूसलाधार बारिश होती तो जानमाल का नुकसान हो सकता था। इधर, थाना प्रभारी महेश सिंह रावत ने बताया कि वाहन पानी के तेज बहाव के साथ बहे हैं। नगर क्षेत्र में अन्य किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।

Latest News

चमोली: मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार का एक और मौका–

08 से 10 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष कैंप और 12 से 20 अक्टूबर तक होगा घर-घर सत्यापन-- गोपेश्वर। भारत...

स्वरोजगार:आरसेटी में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण पूरा, 31 युवतियां बनीं आत्मनिर्भर–

35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रै​क्टिशनरप्र​शिक्षण का हुआ समापन-- रुद्रप्रयाग। एसबीआई आरसेटी रुद्रप्रयाग...

अदालत से: घरेलू हिंसा मामले में पति को पत्नी के भरण-पोषण के लिए 12 हजार देने के आदेश–

न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मानसिक व भावनात्मक प्रताड़ना के एवज में 20 हजार रुपये देने के भी दिए आदेश...

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...
error: Content is protected !!