गौचर: पुण्यश्लोक अहिल्याबाईहोलकर का त्रिशताब्दी जयंती समारोह धूमधाम से मनाया–

by | May 27, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

मुख्य वक्ता रहीं श​शि देवली ने अहिल्याबाईहोलकर के सामाजिक व धार्मिक कार्यों को गिनाया, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ हुए शामिल–

गौचर, 27 मई 2025: गौचर में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से पुण्यश्लोक अहिल्याबाईहोलकर का त्रिशताब्दी जयंती समारोह धूमधाम से मनाया। इस दौरान गौचर में भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई।

गौचर के रामलीला मैदान में आयोजित समारोेह में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं केदारनाथ की विधायक आशा नौटियाल मौजूद रहे। कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता के रूप में कलम क्रांति साहि​त्यिक मंच की अध्यक्ष व साहित्यकार शशि देवली ने अहिल्याबाई के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई द्वारा गौचर की भूमि को दान स्वरूप गौ चरान के लिए दान किया गया था।

जिसके बाद इस स्थान का नाम गौचरपड़ा है। मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए उनके कार्यों का व्याख्यान किया।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने कहा कि अहिल्याबाई ने उत्तर भारत में कई सामाजिक और धार्मिक कार्यों का निर्वहन किया। चमोली जनपद में गौचर उनकी देन है। कहा कि बदरीनाथ धाम के मुख्य सिंहद्वार निर्माण में भी उन्होंने योगदान दिया। समारोह में समूहों से जुड़ी महिलाओं को शाॅल भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल, महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष डॉ. हिमानी वैष्णव, नगर पालिका अध्यक्ष गणेश शाह, मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र नेगी, दर्जाधारी हरक सिंह नेगी, मंत्री रामचंद्र गौड़, जनपद के प्रभारी विजय कप्रवाण, पूर्व विधायक राजेंद्र भंडारी, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, भाजपा मंडल महामंत्री नितेश चौधरी, ईश्वर नेगी, दर्शन कंडारी, सुरेंद्र पुंडीर, विनोद कनवासी, वीरेंद्र नेगी, अजय बिष्ट, रंजन नेगी, सभाषद चेतन बिष्ट, पूर्व सभाषद अनिल नेगी, पवित्रा बिष्ट, जयंती देवी, काजल भंडारी, कृष्णा रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष जयकृत बिष्ट, गजेंद्र नयाल, अनूप नेगी, नवीन टाकुली, बलवंत सिंह, महेंद्र राणा, लक्ष्मण रावत आदि मौजूद रहे।

Latest News

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...

चमोली: ज्योतिर्मठ में चल रहा था क​थित मदरसा, हिंदूवादी संगठनों ने काटा बवाल–

ज्योतिर्मठ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से की ​शिकायत, आक्रोश जताया-- ज्योतिर्मठ, 2 जुलाई 2026: ज्योतिर्मठ...

चमोली: उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी-पुलिस अधीक्षक से की शिष्टाचार भेंट–

महिला सुरक्षा, जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर हुई सार्थक चर्चा-- गोपेश्वर:...

चमोली: दशोली में वीबी-जी रामजी योजना का शुभारंभ, 125 दिन रोजगार की गारंटी–

जनप्रतिनि​धियों और अ​धिकारियों ने देखा योजना के उद्धाटन का सीधा प्रसारण-- गोपेश्वर, 02 जुलाई 2026:...

चमोली: नंदानगर में बैंड बाजार से कुरुड़ पुल तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण शुरू–

पिछले लंबे समय से बदहाल ​स्थिति में थी नगर की आंतरिक सड़क, अब मिलेगी राहत-- नंदानगर, 02 जुलाई 2026:...

बदरीनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या 14 लाख के पार, हेमकुंड साहिब में भी बढ़ रही आस्था–

केदारनाथ में अभी तक 1368170 तीर्थयात्री कर चुके भगवान केदार बाबा के दर्शन, हेमकुंड साहिब भी पहुंच...

चमोली: निजमुला सड़क पर काली चट्टान का शीघ्र करें स्थायी उपचार, जिला​धिकारी और लोनिवि के ईई से मिले जनप्रतिनिधि–

बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने और क्षतिग्रस्त हिस्सों के सुधार की उठाई मांग...

चमोली: भुलकणा से तुंगनाथ तक तीन किलोमीटर के पैदल ट्रैक को खोलें, पथ प्रकाश की हो व्यवस्था–

भुलकणा में जनता मिलन कार्यक्रम हुआ आयोजित, ग्रामीणों ने रखीं सड़क, पार्किंग और सीवर की मांगें...
error: Content is protected !!