चमोली: विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी खुली, रंग-विरंगे फूलों से महकी घाटी–

by | Jun 2, 2025 | चमोली, पर्यटन | 0 comments

घांघरिया में घाटी के गेट पर हुई पूजा अर्चना, 80 से अ​धिक पर्यटक फूलों की घाटी की सेर पर पहुंचे–

जोशीमठ, 01 जून 2025: प्रतिवर्ष पर्यटकों के लिए एक जून को फूलों की घाटी खुल जाती है। इस वर्ष भी रविवार को वि​धिवत पूजा अर्चना के बाद फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खोल दी गई है।

अब अक्टूबर माह तक देश-विदेश के पर्यटक फूलों की घाटी के दीदार कर सकते हैं। फूलों की घाटी खुलने के तीन घंटे बाद घाटी में बर्फबारी हुई, जिससे मौसम सुहावना बन गया। दिनभर घाटी में पर्यटकों ने सैर-सपाटा किया और रात्रि विश्राम के लिए घांघरिया पहुंचे। जोशीमठ से करीब 17 किलोमीटर दूर गोविंदघाट से पुलना तक पांच किलोमीटर वाहन से और यहां से करीब 9 किलोमीटर के पैदल सफर करने के बाद घांघरिया पहुंचा जा सकता है।

घांघरिया से एक रास्ता फूलों की घाटी और दूसरा रास्ता हेमकुंड साहिब के लिए जाता है। फूलों की घाटी यहां से तीन किलोमीटर और हेमकुंड साहिब छह किलोमीटर की दूरी पर ​स्थित है।

फूलों की घाटी का ट्रैक पुष्पावती नदी को पार करने के बाद घाटी में पहुंचता है। पर्यटक सुबह अपनी सुविधानुसार सात बजे से ही घाटी में जाना शुरु होते हैं। गेट पर दो सौ रुपये शुल्क जमा करने के बाद आगे बढ़ते हैं। इस वर्ष से घाटी में जाने के लिए नंदा देवी राष्ट्रीय वन प्रभाग की ओर से ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था भी की है।

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!