बिग ब्रेकिंग: केदारनाथ के रास्ते फिर हुआ हेलीकॉप्टर क्रेस, बडासू में बीच सड़क पर उतरा, देखें वीडियो–

by | Jun 7, 2025 | ब्रेकिंग, रूद्रप्रयाग | 0 comments

क्रिस्टल एविएशन कंपनी का हेलीकॉप्टर बीच सड़क पर उतरा, तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी–

फाटा, 07 जून 2025: केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भरते वक्त एक हेलीकॉप्टर अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर उतर गया, जिससे तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हेलीकॉप्टर क्रेश होने से किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। सभी तीर्थयात्री सुर​क्षित हैं।

बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर में पांच तीर्थयात्री सवार थे, साथ ही एक पायलेट और एक सह पायलेट बैठे थे। सह पायलेट को हल्की चोटें आई हैं, स्थानीय लोगों का कहना है कि हेलिकॉप्टर केदारनाथ के लिए उड़ान भरते ही अनियंत्रित होने लगा, पायलेट ने सूझबूझ दिखाकर हेलिकॉप्टर को गौरीकुंड हाईवे पर उतार दिया, हेलिकॉप्टर का पिछला हिस्सा एक कार पर जा टकराया, जिससे कार भी क्षतिग्रस्त हो गई है।

गनीमत रही कि कार में कोई सवार नहीं था। रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने हेलिकॉप्टर क्रेश होने की पु​ष्टि की है। यूकाडा के अ​धिकारियों ने जानकारी दी कि क्रेस्टेल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के हेलीकॉप्टर ने यात्रियों को लेकर सेरसी से उड़ान भरते समय हेलीपैड के बजाय सड़क पर लेंडिंग की है। इस घटना में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। इस संबंध में डीजीसीए को सूचित कर दिया गया है।

अन्य हेलिकॉप्टर की सेवाएं अन्य दिनों की तरह सामान्य रुप से चल रही हैं। हेलिकॉप्टर के सड़क पर लैंड होने से दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही भी थम गई है। अब हेली को सड़क से हटाने की कार्रवाई की जा रही है।

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!