चमोली: जंगल में लिंगुड़ा लेने गई महिला को भालू ने हमला कर किया घायल, अस्पताल में भर्ती–

by | Jun 8, 2025 | चमोली, वन्यजीव | 0 comments

चमोली जनपद के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में भालू का आतंक, दहशत में लोग, पोखरी क्षेत्र में गुलदार की धमक–

नंदानगर, 08 जून 2025: चमोली जनपद के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में भालू और गुलदार की धमक से ग्रामीण दहशत में हैं। आए दिन भालू के हमले हो रहे हैं। नंदानगर क्षेत्र में रविवार को जंगल गई महिला को भालू ने हमला कर घायल कर दिया। महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र लाया गया, उपचार के बाद महिला को घर भेज दिया गया। भालू के आतंक से क्षेत्र दहशत फैल गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चमोली जिले के नंदानगर विकास खंड के सैंती गांव में 55 साल की देवेश्वरी देवी पत्नी दिनेश प्रसाद अपनी देवरानी गुड्डी देवी के साथ लिंगुड़े लेने के लिए भैसवाड़ा से पेरगाड की तरफ गए थे। भैसवाड़ा बस्ती से करीब 300 मीटर आगे बच्चों के साथ झाड़ी में छिपे भालू ने देवेश्वरी देवी पर हमला कर दिया। भालू के हमला करते ही गुड्डी देवी ने हल्ला कर भालू को वहां से भगा दिया।

साथ ही फोन करके परिजनों को सूचना दी। भालू के हमले में देवेश्वरी देवी के हाथ और पीठ जख्म हो गए। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र नंदानगर लाया गया। जहां उपचार के बाद डाक्टरों ने उन्हें घर भेज दिया। सैंती के घनश्याम मंदोली ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। वन दरोगा राजेंद्र सिंह कुंवर ने बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए पीड़ित को मुआवजा दिलाया जाएगा। वहीं ग्रामीणों में भालू के हमले के बाद से दहशत बनी हुई है।

देवेश्वरी देवी की सास का हाल ही में निधन हो गया था। जिसके चलते देवेश्वरी देवी परिवार के साथ देहरादून से गांव आई हुई थी उन्हें सोमवार को वापस जाना था। इधर, जनपद के पोखरी विकास खंड के मोहनखाल क्षेत्र में गुलदार की दहशत बनीं हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है​ कि गुलदार ने क्षेत्र में कई जंगली सूअरों को मार दिया है, अब वह गांवों की ओर भी आने लगा है। उन्होंने केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग से गुलदार को खदेड़ने की मांग उठाई है।

Latest News

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...

चमोली: पेयजल लाइन की मरम्मत करने गए युवक की खाई में गिरने से मौत–

दूरस्थ गांव प्राणमति की घटना, पहाड़ी से पत्थर गिरने से बिगड़ा संतुलन-- नंदानगर (चमोली)। नंदानगर के...

चमोली के देवी मंदिरों में आज से गूंजेंगे मां के जयकारे–

सिद्धपीठ कुरुड़, बदरीनाथ धाम और अनसूया माता मंदिर में होंगे नवरात्र अनुष्ठान, देवी मंदिर सजने लगे...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद, पांच हजार श्रद्धालु बने साक्षी–

गुरु ग्रंथ साहिब जी को सत्कार सहित शीतकालीन निवास सचखंड पहुंचाया, पाकिस्तान से आए 48 श्रद्धालुओं ने...

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...
error: Content is protected !!