चमोली: सेमलडाला मैदान में पिटकुल का भवन निर्माण, जिला​धिकारी करेंगे अब फैसला–

by | Jun 10, 2025 | चमोली, बैठक | 0 comments

बंड संगठन और पिटकुल के अ​धिकारियों के साथ जिला​धिकारी की होगी बैठक, ये बिंदु होंगे शामिल–

गोपेश्वर, 10 जून 2025: बंड क्षेत्र के एतिहासिकसेमलडाला मैदान पर अब जल्द फैसला हो जाएगा। जिला​धिकारी संदीप तिवारी ने स्थानीय लोगों के आंदोलन को देखते हुए बंड विकास संगठन और पिटकुल के अ​धिकारियों के साथ बैठक प्रस्तावित की है। यह बैठक बुधवार को आयोजित होगी। अब इस बैठक में सेमलडाला मैदान पर कुछ फैसला आने की उम्मीद है।

बंड क्षेत्र का सेमलडाला मैदान खेल गतिवि​धियों का एकमात्र स्थल है। इसके अलावा यहां प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला एक साप्ताहिक बंड मेला भी आयोजित होता है। इमरजेंसी में हेलिकॉप्टर भी यहीं लेंड होते हैं।

जिलाधिकारी कार्यालय से इस संबंध में पिटकुल के अधिशासी अभियंता और बंड विकास संगठन के अध्यक्ष को पत्र भेजा गया है। जिसमें कहा गया है कि पिटकुल के अधिशासी अभियंता ने पत्र से अवगत कराया है कि उन्हें पीपलकोटीसेमलडाला में जमीन आवंटित हुई है।

यहां पर 1.20 हेक्टेयर भूमि पिटकुल के नाम पर दर्ज है। इस जगह पर चमोली में टीएचडीसी की 444 मेगावाट विष्णुगाड़पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना, एनटीपीसी की 520 मेगावाट तपोवन-विष्णुगाड़ जल विद्युत परियोजना सहित अलकनंदा घाटी में प्रस्तावित अन्य परियोजनाओं से उत्पादित होने वाली बिजली की निकासी के लिए 400 केवी का सब स्टेशन बनना है। पिटकुल द्वारा यहां निर्माण कार्य शुरू किया गया, जिसका स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं।

जिलाधिकारी ने इस मामले में दोनों पक्षों के साथ बुधवार को दोपहर सवा तीन बजे बैठक बुलाई है। इस बैठक में मामले के समाधान निकलने की उम्मीद है। इधर, पीपलकोटीसेमलडाला मैदान में मंगलवार को भी स्थानीय लोगों का धरना, प्रदर्शन जारी रहा। उन्होंने मामले में सकारात्मक कार्रवाई के बाद ही आंदोलन स्थगित करने का एलान किया है।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!