ब्रेकिंग: रुद्रप्रयाग के जखोली क्षेत्र में गुलदार ने महिला को बनाया अपना निवाला, ग्रामीणों में दहशत–

by | Jun 11, 2025 | रूद्रप्रयाग, वन्यजीव | 0 comments

दस दिन पहले भी गुलदार ने एक महिला को मार दिया था, ग्रामीणों ने गुलदार को मारने की मांग उठाई, आंदोलन की चेतावनी दी–

रुद्रप्रयाग, 11 जून 2025: गुलदार के आतंक से जखोली क्षेत्र के लोग खौफ में हैं। क्षेत्र में मंगलवार को देर शाम गुलदार ने एक और महिला को अपना निवाला बना दिया है। जिससे लोग दहशत में हैं। गुलदार को आदमखोर घो​षित करने और मारने की मांग को लेकर क्षेत्रीय जनता अब आंदोलन के मूड़ में है।

बता दें कि मखेत गांव के आश्रम तोक में गुलदार ने एक 65 साल की महिला को मार दिया है। महिला अपने घर के समीप बगीचे में निराई-गुड़ाई कर रही थी, घटना की सूचना पर रुद्रप्रयाग वन प्रभाग के एसीएफडाॅ. दिवाकर पंत वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

खबर विस्तार से इस तरह है कि मंगलवार को देर शाम पांच बजे मयाली-मखेत मार्ग पर मखेत गांव के आश्रम तोक निवासी रामेश्वरी देवी अपने घर के बगीचे में निराई-गुड़ाई कर रही थी, इसी बीच गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया। गुलदार महिला को घसीटकर झाड़ियों में ले गया। देर शाम करीब साढ़े सात बजे महिला का बेटा चंद्रशेखर दुकान से घर पहुंचा तो मां को आवाज लगाई, पिता ने बताया कि वह खेत में गई थी, वह पर पहुंचा तो खून पड़ा था, तलाश शुरु की गई तो महिला का शव खेत से करीब दो सौ मीटर दूर झाड़ियों में मिला।

गुलदार की एक के बाद एक घटना से स्थानीय लोगों में गुस्सा है। ग्रामीणों का कहना है कि दस दिन पहले भी गुलदार ने एक महिला को मार दिया था, लेकिन वन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिससे गुलदार हमले करते जा रहा है। वह अब आदमखोर बन गया है। कहा कि यदि गुलदार को पकड़ा या मारा नहीं गया तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।

Latest News

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने पूर्ति अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...

चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के जनप्रतिनि​​धियों ने टीएचडीसी और एचसीसी पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप–

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...

आस्था: त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा–

ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...
error: Content is protected !!