गोपेश्वर। विकास भवन में मंगलवार को सुबह से एनएचएम भर्ती प्रकिया चल रही है और बाहर परिसर में यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से सुनियोजित है। ले देकर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। चहेते अभ्यर्थियों को ही साक्षत्कार के लिए बुलाया गया है। यूथ कांग्रेस के बदरीनाथ विधानसभा अध्यक्ष योगेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि पात्र आवेदकों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल ही नहीं किया गया है। चहेते अभ्यर्थियों को ही साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है। इसलिए इस प्रक्रिया का विरोध कर रहे हैं। जिलाधिकारी से भी इसकी शिकायत करेंगे। उन्होंने कहा कि 400 अभ्यर्थियों ने एनएचएम में नौकरी के लिए आवेदन किया था, लेकिन सिर्फ 42 अभ्यर्थियों को ही साक्षात्कार में बुलाया गया है। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात हो गया है।
एनएचएम में संविदा भर्ती प्रक्रिया के विरोध में यूथ कांग्रेस व एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस तैनात–
by laxmi Purohit | Sep 21, 2021 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

Latest News
मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी ने जारी किए आदेश-- गोपेश्वर, 05 अगस्त...
राष्ट्रीय शिक्षा नीति, परीक्षा प्रणाली, क्रेडिट प्वाइंट और छात्रवृत्ति योजनाओं की दी गई विस्तृत...
एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश, लोगों और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा न...
बिरही से तीन किलोमीटर आगे सड़क पर तीन दिन से खराब पड़ी जेसीबी मशीन, पशासन मौन, परेशानी झेल रही आम...
मृतकों के आश्रितों, बेघर परिवारों, किसानों, बागवानों और कारोबारियों को करोड़ों की सहायता, आधारभूत...
कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुला, सड़कें खोलने में जुटा...
मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...
4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...
120 परिवारों की आवाजाही प्रभावित, प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कर सुरक्षित यातायात बहाल करने के...
