रुद्रप्रयाग: युवा कंधों पर रुद्रप्रयाग जनपद की जिम्मेदारी, जिला​धिकारी प्रतीक जैन ने किया पदभार ग्रहण–

by | Jun 21, 2025 | ब्रेकिंग, रूद्रप्रयाग | 0 comments

कार्यभार ग्रहण करते ही पैदल मार्ग से यात्राा कर बाबा केदार का लिया आशीर्वाद, 2018 बैच के हैं आईएएस प्रतीक जैन–

रुद्रप्रयाग, 21 जून 2025: धामी सरकार ने रुद्रप्रयाग जनपद की जिम्मेदारी युवा अ​धिकारी को सौंप दी है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) बैच 2018 के अधिकारी प्रतीक जैन ने जिला अधिकारी, रुद्रप्रयाग के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।

कार्यभार ग्रहण करने के अगले ही दिन, 21 जून 2025, प्रतीक जैन ने गौरीकुंड से केदारनाथ धाम तक की पैदल यात्रा कर यात्रा मार्ग की जमीनी स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान आम श्रद्धालुओं से मुलाकात कर यात्रा अनुभव, कठिनाइयों और सुझावों को गंभीरता से सुना।

निरीक्षण के दौरान श्री जैन ने कई महत्त्वपूर्ण सुविधाओं का जायजा लिया, जिनमें शामिल हैं:

जल मशीनों की कार्यप्रणाली

चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता और आपातकालीन तैयारियाँ

एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) कार्यालय का निरीक्षण

साफ-सफाई, आवासीय व्यवस्था और यात्रियों की सुविधा हेतु बनाए गए विश्राम स्थलों की स्थिति

श्री जैन ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि केदारनाथ यात्रा को और अधिक सुरक्षित, सुगम एवं श्रद्धालु हितैषी बनाने के लिए सभी आवश्यक सुधार शीघ्रातिशीघ्र सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने कहा कि “यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

श्री जैन का यह दौरा यह सुनिश्चित करता है कि जिला प्रशासन मैदान से जुड़कर, प्रत्यक्ष निरीक्षण के माध्यम से योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित कर रहा है।

Latest News

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर ट्रक और बस की ​हुई जोरदार ​भिडंत, पांच यात्री घायल–

तीन किलोमीटर तक लगा रहा बदरीनाथ हाईवे पर जाम, यात्री हुए बेहाल-- गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर बुधवार...

चमोली: सेवा और समर्पण का प्रतीक हैं नर्सें, जिला अस्पताल में मनाया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस–

फ्लोरेंस नाइटेंगेल के सेवाभाव को आत्मसात करने का लिया संकल्प-- गोपेश्वर, 12 मई 2026: जिला अस्पताल...

चमोली: गडोरा में डामरीकरण शुरू, बदरीनाथ हाईवे पर सफर हुआ सुगम–

एनकेजीइंफ्रास्टेक्चर ने किया डामरीकरण कार्य, धूल और खराब सड़क की समस्या से मिली निजात-- पीपलकोटी, 12...

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...

राज्यपाल ने औली में आयोजित सैनिक सम्मेलन में किया प्रतिभाग–

सेना की विभिन्न टुकड़ियां हुई शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को किया गया सम्मानित...

हक की लड़ाई: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी से मिले–

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदा​धिकारियों ने पेंशन हुंकार रैली के लिए किया व्यापक...

चमोली: कांग्रेस संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को दी जाएगी तरजीत, कांग्रेस का संगठनात्मक विस्तार जल्द–

गोपेश्वर में बोलीं कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, संगठन का गुटबाजी से दूर रखने का आह्वान...

जय बदरीनाथ: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किए बदरीनाथ भगवान के दर्शन–

राज्यपाल ने कहा, उत्तराखंड में बेहतर ढंग से संचालित हो रही चारधाम यात्रा-- गोपेश्वर, 09 मई 2026:...

चमोली: जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : जिलाधिकारी–

जिला प्रशासन ने 24 मई तक रखा है जनगणना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कार्य में तेजी लाने के निर्देश...
error: Content is protected !!