चमोली। मंगलवार को चमोली जनपद के विभिन्न तहसीलों में तहसील दिवस का कार्यक्रम आयोजित हुआ। पोखरी में आयोजित तहसील दिवस में कई समस्याएं उठीं। कलसीर गांव के ग्राम प्रधान ने जूनियर हाईस्कूल के परिसर में स्थित चीड़ के पेड़ को हटवाने की मांग उठाई, उन्होंने कहा कि बारिश होने पर पेड़ से हमेशा खतरा बना रहता है। ताली कंसारी के बुद्धिलाल ने बीती रात को बारिश से हुए भूस्खलन से मकान को खतरा होने की शिकायत की। इसी गांव के प्रतापू लाल ने गौशाला क्षतिग्रस्त होने की शिकायत की। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के तुरंत निदान के निर्देश दिए। इधर, चमोली तहसील में तहसीलदार धीरज सिंह राणा ने लोगों की समस्याएं सुनीं। आरएस चौहान ने एनएच पर मानक से अधिक जमीन काटने और अभी तक भुगतान नहीं होने की शिकायत की। ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष नयन सिंह कुंवर ने चमोली-सरतोली मोटर मार्ग की दुर्दशा को सुधारने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि सड़क बारिश और भूस्खलन से कई जगहों पर खतरनाक बनी हुई है। कहीं भूधंसाव हो रहा है तो कहीं सड़क से डामर पूरी तरह से उखड़ गया है। प्रद्युम्न झिंक्वाण ने कोठियालसैंण में क्षतिग्रस्त नाले और बंदरों के आतंक का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि बंदरों के आतंक से लोग परेशान हो उठे हैं।
यहां से इस पेड़ को हटवा दो साहब, आगे परेशानी खड़ी कर देगा —
by laxmi Purohit | Sep 21, 2021 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

Latest News
उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...
10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...
केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...
आध्यात्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...
गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...
22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...
मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...
ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...
भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...
