यहां से इस पेड़ को हटवा दो साहब, आगे परेशानी खड़ी कर देगा —

by | Sep 21, 2021 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

चमोली। मंगलवार को चमोली जनपद के विभिन्न तहसीलों में तहसील दिवस का कार्यक्रम आयोजित हुआ। पोखरी में आयोजित तहसील दिवस में कई समस्याएं उठीं। कलसीर गांव के ग्राम प्रधान ने जूनियर हाईस्कूल के परिसर में स्थित चीड़ के पेड़ को हटवाने की मांग उठाई, उन्होंने कहा कि बारिश होने पर पेड़ से हमेशा खतरा बना रहता है। ताली कंसारी के बुद्धिलाल ने बीती रात को बारिश से हुए भूस्खलन से मकान को खतरा होने की शिकायत की। इसी गांव के प्रतापू लाल ने गौशाला क्षतिग्रस्त होने की शिकायत की। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के तुरंत निदान के निर्देश दिए। इधर, चमोली तहसील में तहसीलदार धीरज सिंह राणा ने लोगों की समस्याएं सुनीं। आरएस चौहान ने एनएच पर मानक से अधिक जमीन काटने और अभी तक भुगतान नहीं होने की शिकायत की। ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष नयन सिंह कुंवर ने चमोली-सरतोली मोटर मार्ग की दुर्दशा को सुधारने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि सड़क बारिश और भूस्खलन से कई जगहों पर खतरनाक बनी हुई है। कहीं भूधंसाव हो रहा है तो कहीं सड़क से डामर पूरी तरह से उखड़ गया है। प्रद्युम्न झिंक्वाण ने कोठियालसैंण में क्षतिग्रस्त नाले और बंदरों के आतंक का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि बंदरों के आतंक से लोग परेशान हो उठे हैं। 

Latest News

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...

चमोली: सजने लगा मां नंदा का धाम सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर, गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा मंदिर–

3 से 5 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा मेला, पांच सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी कुरुड़, बंड और...

चमोली: ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर बाल वैज्ञानिकों ने दिए अपने टिप्स–

वैष्णवी, दिव्यांशु और देवराज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर...

चमोली: देश के प्रथम गांव माणा से शुरू हुआ स्व-गणना प्रक्रिया–

प्रगणक और सुपरवाइजर 30 सितंबर तक घर-घर जाकर करेंगे मैपिंग एवं जनगणना संबंधी कार्य-- गोपेश्वर, 02...

हक की लड़ाई: बीआरपी और सीआरपी को सरकारी कर्मचारी घो​षित कर विभाग सीधे दे वेतन, शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन–

आउटसोर्स व्यवस्था समाप्त कर विभाग के अधीन रखने और लंबित वेतन के भुगतान की मांग, यश बिष्ट ने की...

चमोली: नीती घाटी के नीती और गमशाली की बहनों ने सीमा पर हिमवीरों की कलाई पर सजाई राखी–

नीती और गमशाली की महिलाओं ने सेना के जवानों की लंबी उम्र और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की...
error: Content is protected !!